E20 पर सियासी खींचतान, अरविंद केजरीवाल ने लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी, चलाया सिग्नेचर अभियान
दिल्ली में एथेनॉल को लेकर जमकर सियासी खींचतान देखने को मिल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की पेट्रोल पंप पर ड्यूटी लगा दी है। आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के साथ उन्हें निर्देश
दिल्ली में एथेनॉल को लेकर जमकर सियासी खींचतान देखने को मिल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की पेट्रोल पंप पर ड्यूटी लगा दी है।
आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के साथ उन्हें निर्देश दिया है कि लोगों के वीडियो बनाना है और सोशल मीडिया पर शेयर करना है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने E20 की वजह से गाड़ियों में आ रही है परेशानी को गिनाया है।
अरविंद केजरीवाल ने पीएम से मांगा समय
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि जनतंत्र में रहते हैं जनता की आवाज सुनो। जनता बोल रही है माइलेज गिर रहा है, पार्ट्स खराब हो रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी से मिलने के लिए समय भी मांगा है। वो ये कहते नजर आए की जनता से संपर्क में हूं। जनता क्या महसूस कर रही है यह समझाने के लिए समय मांगा है।
E20 पेट्रोल पर प्रधानमंत्री को मेरा पत्र | महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता | LIVE
https://t.co/ithToFFXOc— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2026
लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी
केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगा दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाएं। वहां लोगों की वीडियो बनाएं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। जो लोग इस मुद्दे से दुखी हैं वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालें। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया वीडियो से भर दें। उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने अनुभव जरूर साझा करें।
आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और लीडर्स से मेरी अपील है कि सब लोग अपने घरों से निकलकर पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाएँ। वहाँ लोगों से बात करें, वीडियो बनाएँ और सोशल मीडिया पर शेयर करें।
देश के जो भी लोग E20 से दुखी हैं, वे अपना वीडियो बनाएँ और सोशल मीडिया पर डालें।… pic.twitter.com/AO1SRfGN6T
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2026
शुरू किया सिग्नेचर अभियान
इतना ही नहीं केजरीवाल ने देश भर में एथेनॉल को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच स्टॉप E20 पेट्रोल ऑनलाइन सिगनेचर अभियान भी शुरू किया है। StopE20petrol.com के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार बिना तैयारी के यह पेट्रोल देश पर थोप रही है। जबकि लाखों वाहन मालिक इंजन में खराबी होने से लेकर माइलेज घटने और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रही है।
कल मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा।
आइए मिलकर E20 के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और प्रधानमंत्री के नाम पेटिशन पर साइन करें। प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव भी साझा करें।https://t.co/YUCS3YFl4U pic.twitter.com/qci8Ja6QPg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2026
लोगों को मिले विकल्प
केजरीवाल ने कहा लोग पेट्रोल पंप पर तीनों विकल्प चाहते हैं ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से ईंधन चुन सके लेकिन सरकार इसे मानने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर E20 को लागू करना है तो कम से कम लोगों को इसके साथ शुद्ध पेट्रोल का भी विकल्प दिया जाए और इसकी कीमत भी कम की जाए। वो ये कहते नजर आए कि सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने अपील की है कि स्टॉप E20 पेट्रोल अभियान में हस्ताक्षर करें और सरकार से मांग करें कि बिना तैयारी के इसे जनता पर थोपना बंद किया जाए।