शॉर्ट सर्किट या धमाका? बैंकॉक के पब में चंद मिनटों में फैली आग, 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में मिले कई शव
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ‘ना लादप्राओ पब’ में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हैं। स्टेज के पास शॉर्ट सर्किट के बाद धमाका होने की आशंका है। पीड़ितों की पहचान की कोशिशें जारी हैं।
Bangkok: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के उत्तरी हिस्से में स्थित एक मशहूर पब में तड़के सुबह भीषण आग लग गई। इस खौफनाक हादसे में कम से कम 27 लोगों की जलने और दम घुटने के कारण मौत हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
प्रशासन ने बताया कि घायलों में से 22 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वक्त पब के भीतर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए दरवाजे से बाहर भागते नजर आ रहे हैं।
आधी रात के बाद पब में मची चीख-पुकार
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें सोमवार तड़के आधी रात के आसपास बैंकॉक के उत्तरी इलाके में स्थित ‘ना लादप्राओ पब’ (Na Ladprao Pub) में आग लगने की आपातकालीन सूचना मिली थी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आधिकारिक तौर पर 27 लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: वियतनाम हादसे के बाद आया बड़ा अपडेट, आखिर कितने भारतीय लौटे स्वदेश?
बिजली गुल होने से पहले हुआ जोरदार धमाका
आग लगने की शुरुआती वजहों को लेकर प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने एक अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पब में परफॉर्म कर रहे एक म्यूजिशियन (संगीतकार) ने अधिकारियों को आपबीती सुनाई है।
???? TERRIBLE TRAGEDY / SENSITIVE VIDEO:
Horrifying scenes show people fleeing the venue as flames spread, with reports of some individuals escaping while their clothes were on fire.
Authorities are investigating the deadly incident.#Thailand #Bangkok #Fire #BreakingNews… https://t.co/l2Tw93R57F pic.twitter.com/YZ2iKRXWm8
— Rosa News Official (@Mirha1206) July 12, 2026
म्यूजिशियन के अनुसार, पब की बिजली पूरी तरह गुल होने से ठीक पहले स्टेज के पास लगे एक सर्किट ब्रेकर से तेजी से धुआं निकलते देखा गया था। इसके तुरंत बाद एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी जगह पर दम घुटने वाला घना काला धुआं भर गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं सूझा।
जान बचाने टॉयलेट में छिपे, वहीं थम गईं सांसें
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पब के भीतर डेकोरेशन और अन्य सामानों की वजह से आग महज कुछ ही मिनटों में पूरी तरह फैल गई। जब लोगों को मुख्य दरवाजे से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला, तो कई लोग जान बचाने के लिए पब के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट (रेस्ट रूम) की तरफ भागे और खुद को अंदर बंद कर लिया।
लेकिन यही फैसला उनके लिए काल बन गया। बचाव दल जब अंदर पहुँचा तो उन्हें सबसे ज्यादा शव टॉयलेट के भीतर से ही बरामद हुए। फायरफाइटर्स ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पब के अंदर सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
ये भी पढ़ें: Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भीषण नाव हादसा, ऐसे हुई 15 भारतीयों की मौत
पीड़ितों की पहचान में आ रही हैं मुश्किलें
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने बताया कि कुल 63 प्रभावित लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सामने इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती पीड़ितों की शिनाख्त करने की है।
कई लोग हादसे के वक्त बेहोश हो गए थे या उनके पास कोई पहचान पत्र (ID) मौजूद नहीं था। घटनास्थल पर अपने प्रियजनों और दोस्तों की तलाश में भटक रहे परिजनों की मदद और जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन की ओर से एक विशेष रजिस्ट्रेशन डेस्क भी स्थापित किया गया है।