मेसी की अर्जेंटीना और एम्बापे की फ्रांस के सामने कौन? जानिए क्वार्टरफाइनल के मुकाबलों की पूरी इनसाइड स्टोरी
FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 10 जुलाई (IST) से शुरू होंगे। जानिए किस टीम का मुकाबला किससे होगा, भारत में मैच किस समय शुरू होंगे, लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें और राउंड ऑफ 16 के सभी नतीजे।
New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड ऑफ 16) के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब केवल आठ टीमें ही विश्व चैंपियन बनने की दौड़ में बची हैं। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस मेगा टूर्नामेंट से अब तक 40 टीमों का सफर समाप्त हो चुका है। अब फुटबॉल प्रेमियों की नजरें क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां हर मैच ‘करो या मरो’ की जंग होगी।
इन 8 टीमों ने बनाई क्वार्टरफाइनल में जगह
राउंड ऑफ 16 में शानदार प्रदर्शन के बाद मोरक्को, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और इंग्लैंड ने अंतिम आठ में जगह बनाई है। वहीं पुर्तगाल, ब्राजील, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पराग्वे, मिस्र (इजिप्ट) और कोलंबिया जैसी मजबूत टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।
FIFA World Cup 2026 Quarter Final Schedule (IST)
मुकाबला तारीख समय (भारतीय समय) वेन्यू
मोरक्को vs फ्रांस 10 जुलाई 1:30 AM बोस्टन स्टेडियम
स्पेन vs बेल्जियम 11 जुलाई 12:30 AM लॉस एंजिलिस (LA) स्टेडियम
नॉर्वे vs इंग्लैंड 12 जुलाई 2:30 AM मियामी स्टेडियम
अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड 12 जुलाई 6:30 AM कैनसस सिटी स्टेडियम
राउंड ऑफ 16 के सभी नतीजे
- मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया।
- फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से मात दी।
- नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
- इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया।
- स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर बाहर किया।
- बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया।
- अर्जेंटीना ने मिस्र (इजिप्ट) को 3-2 से हराया।
- स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया।
भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले?
भारतीय फुटबॉल प्रशंसक सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप पर देख सकते हैं। वहीं टीवी दर्शकों के लिए मैचों का सीधा प्रसारण Unite8 Sports चैनलों पर किया जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार देर रात और तड़के सुबह खेले जाएंगे।
FIFA World Cup 2026 : मेसी मैजिक से मिस्र का सपना चकनाचूर, अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में पलटी बाजी
क्वार्टरफाइनल में इन मुकाबलों पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें
फुटबॉल विशेषज्ञों की नजरें खास तौर पर स्पेन बनाम बेल्जियम और अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड मुकाबलों पर रहेंगी। वहीं फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाला पहला क्वार्टरफाइनल भी बेहद रोमांचक माना जा रहा है। अब हर मुकाबले की हार किसी भी टीम का विश्व कप सफर खत्म कर देगी, इसलिए सभी टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी।