ब्यावरा वेयरहाउस में सड़ा हजारों क्विंटल गेहूं, उमंग सिंघार बोले- गरीबों के हक पर “कीड़े” लगवा रही बीजेपी सरकार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में गरीबों का अनाज गोदामों में सड़ रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि ब्यावरा के यादव वेयरहाउस में 13,600 क्विंटल गेहूं घुन लगने से खराब हो गया, जिससे करीब 3.57 करोड़ रुपये का नुकसान
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में गरीबों का अनाज गोदामों में सड़ रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि ब्यावरा के यादव वेयरहाउस में 13,600 क्विंटल गेहूं घुन लगने से खराब हो गया, जिससे करीब 3.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
कांग्रेस नेता ने कहा “असली नुकसान उन गरीब परिवारों का है, जिनकी थाली से निवाला छीना गया। न समय पर रखरखाव हुआ, न कीटनाशक छिड़काव और न ही जिम्मेदारी तय की गई। सरकार गरीबों को राशन देने में असफल रही, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही को पूरा संरक्षण दे रही है।”
वेयरहाउस में हजारों क्विंटल गेंहू सड़ा
ब्यावरा स्थित यादव वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में सरकारी गेहूं खराब होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेयरहाउस में रखे करीब 13,600 क्विंटल गेहूं में घुन लग गया, जिससे करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है। खराब हुआ गेहूं पिछले खरीदी सीजन का बताया जा रहा है, जिसे समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेयरहाउस में रखी गेहूं की बोरियों में लंबे समय से कीटनाशक छिड़काव और नियमित रखरखाव नहीं किया गया। इसके चलते अनाज में कीड़े लग गए और कई बोरियों का गेहूं खराब होकर बुरादे जैसी स्थिति में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्टॉक में घुन लगा, वह कई महीनों से वेयरहाउस में रखा था। मामले के सामने आने के बाद वेयरहाउस प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं विपक्ष ने इसे गरीबों के राशन और सरकारी व्यवस्था से जुड़ी बड़ी लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
उमंग सिंघार ने साधा निशाना
उमंग सिंघार ने ब्यावरा वेयरहाउस में हजारों क्विंटल गेहूं खराब होने के मामले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीबों का अनाज गोदामों में सड़ रहा है और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे गरीब परिवारों के हक पर चोट बताते हुए कहा कि जनता महंगाई से जूझ रही है, जबकि सरकार की लापरवाही से करोड़ों रुपए का अनाज बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर रखरखाव, कीटनाशक छिड़काव और निगरानी नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार गरीबों को राशन नहीं दे पा रही, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही को संरक्षण जरूर दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि इस नुकसान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और वेयरहाउस संचालकों पर कार्रवाई कब होगी।