मप्र राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, इन बातों पर रहेगा फोकस

मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल आज, शनिवार दोपहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ शाम 5 बजे भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (इंदिरा भवन) में कांग्रेस विधायक दल

Jun 6, 2026 - 10:30
मप्र राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, इन बातों पर रहेगा फोकस

मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल आज, शनिवार दोपहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ शाम 5 बजे भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (इंदिरा भवन) में कांग्रेस विधायक दल की बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में माहौल मजबूत करने और विधायकों को एकजुट रखने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों, क्रॉस वोटिंग की संभावना को समाप्त करना और विधायकों की एकजुटता पर चर्चा होगी। चुंकी राज्यसभा चुनाव में ओपन बैलेट सिस्टम होता है और छोटी सी गलती (जैसे अलग पेन का इस्तेमाल) से वोट अमान्य हो सकता है। विधायकों को मतदान की बारीकियां और तकनीकी नियम समझाए जाएंगे ताकि कोई भी वोट रिजेक्ट न हो।

बैठक में सभी विधायकों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की खाली हो रही सीट पर मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में कांग्रेस महासचिव और तेलंगाना प्रदेश की प्रभारी है।

नरेश ज्ञानचंदानी ने उठाए उम्मीदवारी पर सवाल, दिग्विजय को बताया सही विकल्प

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से दो बार प्रत्याशी रह चुके कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी को टैग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आपसे आग्रह है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार में बड़ी चूक हुई है । आपको कई बार मैसेज किए थे कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा बड़ा सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि यहां क्रॉस वोटिंग का खतरा है अगर दिग्विजय सिंह रिपीट होते तो सीट सेफ थी। आपको पता है कि 2028 में विधानसभा चुनाव है ऑर इस समय राज्यसभा में ऐसे को भेजना था जिसकी जमीन पर पकड़ हो और चुनाव जिता पाए पर आप बड़ी गलती करने जा रहे हैं, एक ही दिग्विजय सिंह के अलावा कोई नहीं चुनाव जिता सकता ।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।