सबका नंबर आएगा… यह सिर्फ डेमो, विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के वीडियो का ज़िक्र कर बोले जीतू पटवारी, सीएम से की यह अपील

सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के वीडियो को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है, उन्होंने कहा कि ये वीडियो सिर्फ एक डेमो है, जनता परेशान है जल्दी ही सबका नंबर आयेगा, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अपील की है कि

Jun 22, 2026 - 14:30
सबका नंबर आएगा… यह सिर्फ डेमो, विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के वीडियो का ज़िक्र कर बोले जीतू पटवारी, सीएम से की यह अपील

सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के वीडियो को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है, उन्होंने कहा कि ये वीडियो सिर्फ एक डेमो है, जनता परेशान है जल्दी ही सबका नंबर आयेगा, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अपील की है कि सही दिशा में सरकार चलाइए।

नीमच जिले की जावद विधानसभा के विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के साथ कल एक अप्रिय स्थिति निर्मित हुई, वे जब अपनी विधानसभा में पहुंचे तो सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज लोग उत्तेजित हो गए, लोगों की नाराजी इतनी थी कि वे चोर चोर के नारे लगाने लगे..लोग कहने लगे वोट मांगने आ जाते हैं, आकर देखो कितनी परेशानी है ..कुछ लोग वहां अपशब्द का इस्तेमाल करने लगे गाड़ी रोकने का प्रयास करने लगे इस दौरान विधायक के गनमैन के साथ लोगों की झूमाझटकी भी हो गई , हालाँकि विधायक सकलेचा ने समझाने की कोशिश की लेकिन जनता के गुस्से को देखते हुए वे गाड़ी में बैठकर निकल गए।

सकलेचा के वीडियो वायरल वीडियो पर कांग्रेस का पलटवार   

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है, जीतू पटवारी ने इसी वीडियो को आधार बनाकर सरकार पर हमला बोला है, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब हिसाब मांग रही है और गुस्से में है, वो पूछ रही है कि जो वादे किये थे उनका क्या हुआ, सकलेचा का वीडियो सीएफ एक डेमो है सबका नम्बर आएगा, विधायक,  मंत्रियों सबके साथ ऐसा ही व्यवहार होने वाला है।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से की ये अपील 

जीतू पटवारी ने कहा सार्वजनिक गाली गलौज गंभीर बात है, इससे पूरी जन प्रतिनिधि कौम का अपमान होता है इसमें  हम भी आते हैं, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी आपसे इतना आग्रह है कि सकारात्मक दिशा में सरकार चलायें जो वादे किये उसे पूरा करें.. यदि आप और आपके नेता मंचों से ही अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो फिर यही होगा और लोक तंत्र में लोक व्यवहार का स्थान कहाँ रह जायेगा?

BJP विधायकों को कांग्रेस ने आगाह किया 

जीतू पटवारी ने कहा सकलेचा के वीडियो को देखकर मैं भाजपा के सभी विधायकों को आगाह कर रहा हूँ कि सबके साथ यही व्यवहार होने वाला है आप कब तक अपनी सरकार बचाव करोगे, क्योंकि जनता के सवालों के जवाब आपको देना है इसलिए मैं भाजपा विधायकों से कह रहा हूँ आप जागो और सरकार से सवाल करो।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।