शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? आज दोपहर 3:30 बजे CJP-सरकार के बीच तीसरे दौर की अहम वार्ता, पढ़ें खबर

NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच आज शनिवार दोपहर 3:30 बजे CJP और केंद्र सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने जा रही है। बता दें कि पिछले दो दौर की बैठकों के बाद भी कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी है। वहीं ऐसे में इस बैठक

Jul 25, 2026 - 11:30
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? आज दोपहर 3:30 बजे CJP-सरकार के बीच तीसरे दौर की अहम वार्ता, पढ़ें खबर

NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच आज शनिवार दोपहर 3:30 बजे CJP और केंद्र सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने जा रही है। बता दें कि पिछले दो दौर की बैठकों के बाद भी कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी है। वहीं ऐसे में इस बैठक को आंदोलन और सरकार के बीच संवाद का सबसे अहम चरण माना जा रहा है।

दरअसल पिछली बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा था कि CJP ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े पांच सुझाव रखे हैं। सरकार का कहना है कि इन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास जारी है।

इस्तीफे की मांग पर दोनों पक्ष आमने-सामने

वहीं CJP का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना आंदोलन का समाधान संभव नहीं है। वहीं CJP के प्रवक्ताओं ने दावा किया कि पिछली बैठक में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के मुद्दे पर सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। हालांकि इन दावों की केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं अब तक सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों से यह साफ होता है कि सरकार का फोकस शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर है और इस्तीफे को समाधान नहीं माना जा रहा है।

आगे क्या होगा इसपर सभी की नजरें

दरअसल देशभर के कई राज्यों में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कई विपक्षी दल भी परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में तीसरे दौर की यह वार्ता आंदोलन की आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल सरकार और CJP अपने-अपने रुख पर कायम हैं। अब सभी की नजर बैठक के नतीजों पर है।

दरअसल लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन समाप्त होने के बाद अब सरकार और CJP के बीच संवाद की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ी है। वहीं अब आज शनिवार को होने वाली तीसरी बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।