इंदौर से अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को सौंपा बोर्डिंग पास

इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इंदौर एयरपोर्ट पर आयोजित एक रंगारंग कार्यकर्म में अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्लाइट को फ्लैग ऑफ कर इंदौर एयरपोर्ट से रवाना किया।यात्रियों को

Jul 15, 2026 - 22:30
इंदौर से अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को सौंपा बोर्डिंग पास

इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इंदौर एयरपोर्ट पर आयोजित एक रंगारंग कार्यकर्म में अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्लाइट को फ्लैग ऑफ कर इंदौर एयरपोर्ट से रवाना किया।यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर राज्य औद्योगिक-आर्थिक प्रगति कर रहा है। इस प्रगति में विमान सेवा महत्वपूर्ण है। आज शुरू होने जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की जा रही है। यह नई सेवा हमारे संकल्प को पूरा करेगी।”

सीएम ने यह भी कहा कि, “आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर सके, इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार कोशिश कर रही है।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन पर ध्यान दे रही है। इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर-इंदौर के लिए हेली सर्विस की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि, “आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए इस प्रकार की फ्लाइट की जरूरत भी है।”

3-4 घंटे में पूरी होगी इंदौर से अबू धाबी यात्रा 

पहले अबू धाबी जाने के के यात्रियों को इंदौर से दिल्ली या मुंबई जाना पड़ता है। यहाँ से 7 से 8 घंटे में अबू धाबी तक का सफर पूरा होता था। लेकिन इंदौर से सीधी उड़ान यात्रियों को महज 3 से 4 घंटे में अबू धाबी पहुंचाएगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “हमारी  सरकार मध्यप्रदेश विमानन नीति के तहत हर फ्लाइट पर 15 लाख रुपये सब्सिडी देने को तैयार है। इस फ्लाइट का किराया 25 हजार की जगह 12-14 हजार रुपये होगा। इस टिकट में होने वाले भाव का अंतर सरकार वहन करेगी।”

राज्य में उपलब्ध होंगे 10 एयरपोर्ट- सीएम मोहन यादव 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि, “सरकार बनने के बाद राज्य में तीन एयरपोर्ट लोकार्पित हुए। इसके अलावा दो एयरपोर्ट उज्जैन और शिवपुरी निर्माणाधीन हैं। इस तरह राज्य में दस एयरपोर्ट उपलब्ध होंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि हर 75 किमोमीटर पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट और एक एयर स्ट्रिप होगी। हर 45 किमी पर एक हेलीपेड होगा। 230 विधानसभाओं में हेलीपेड बनेगा। मुख्यमंत्री ने पीएमश्री एंबुलेंस सेवा पर भी जोर किया। उन्होंने कहा कि, “मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने ये सुविधा चालू की। हमारी इस योजना को कई लोग कॉपी कर रहे हैं।”