CM मोहन यादव पहुंचे इंदौर, अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। वह शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा का पूजन किया। पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “अटल बिहार वाजपेयी का मालवा और मध्यप्रदेश से विशेष जुड़ाव रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। वह शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा का पूजन किया। पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “अटल बिहार वाजपेयी का मालवा और मध्यप्रदेश से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपने जीवन की उपलब्धियों में मध्यप्रदेश और मालवा के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।”
मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, “वह एक अद्भुत नेता थे, जिन्होंने करीब पांच दशक तक सार्वजनिक जीवन में काम किया और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके जीवन के कई ऐसे पक्ष हैं, जिन्हें देश आज भी याद करता है।” आगे सीएम ने कहा, ” संवाद, समाधान और सौहार्दपूर्ण वातावरण के जरिए समस्याओं का समाधान करना अटल बिहार वाजपेयी की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा था। वहीं, देश की सुरक्षा के मामले में भी उन्होंने दृढ़ता का परिचय दिया।”
सीएम ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को भी याद किया
मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर भारतीय सेना की कार्रवाई और पाकिस्तान के साथ संवाद के प्रयासों को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण मिसाल बताया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती को उन्हें याद किया। भोपाल में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदान और योगदान को नमन भी किया।
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस को घेरा
वंदे मातरम् को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को सम्मान दिया गया। लाल किले समेत देशभर में इसे अपनाया गया। इसे लेकिन इंदौर में कांग्रेस नेताओं द्वारा ऐसा नहीं किया है। इसलिए कांग्रेस को इस व्यवहार के लिए देशवासियों से माँगनी चाहिए।”
सीएम ने कई विकास कार्यों की सौगात दी
मुख्यमंत्री ने रविवार को इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी की याद में अटल पथ का लोकार्पण किया। इससे पहले वह रोड शो में शामिल भी हुए। इस दौरान नागरिक को जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने ने इंदौर के दशहरा मैदान में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के दशहरा मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया।@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #Indore pic.twitter.com/rMAWVdYuw0
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 16, 2026