29 जून को भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी का महाआंदोलन, 50% नियुक्ति समेत इन 7 मांगों पर जोर

कॉकरोच जनता पार्टी ने भोपाल (Cockroach Janata Party Bhopal Protest) में शिक्षक-युवा सम्मान और मध्यप्रदेश में रोजगार के अवसर को लेकर महाआंदोलन का ऐलान किया है। 29 जून राजधानी भोपाल में पार्टी प्रदर्शन करेगी और सरकार के सामने 7 बड़ी मांगे रखेगी। सीजेपी ने प्रदेश के युवाओं, सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों और शिक्षकों को इस

Jun 17, 2026 - 19:30
29 जून को भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी का महाआंदोलन, 50% नियुक्ति समेत इन 7 मांगों पर जोर

कॉकरोच जनता पार्टी ने भोपाल (Cockroach Janata Party Bhopal Protest) में शिक्षक-युवा सम्मान और मध्यप्रदेश में रोजगार के अवसर को लेकर महाआंदोलन का ऐलान किया है। 29 जून राजधानी भोपाल में पार्टी प्रदर्शन करेगी और सरकार के सामने 7 बड़ी मांगे रखेगी। सीजेपी ने प्रदेश के युवाओं, सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों और शिक्षकों को इस शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

प्रदर्शन के अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक के नेतृत्व में किया जाएगा। संयोजक नीरज द्विवेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष नागु सिंह देवड़ा भी इसका हिस्सा बनेंगे। रोजगार, परीक्षा में गड़बड़ी, मंत्रियों व अधिकारियों की जवाबदेही से जुड़े लंबित मुद्दों को सरकार के सामने उठाया जाएगा।

अतिथि शिक्षकों के लिए 12 महीने का वेतनमान और दोगुना वेतन की मांग

आंदोलन में वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 पदों की संख्या बढ़ाकर वेटिंग सूची को पूरी तरह से क्लियर करने की मांग शामिल की गई है। अतिथि शिक्षकों के वेतन पर भी जोर दिया जाएगा। उनके लिए 12 महीने का वेतनमान और दोगुना वेतन करने की मांग की गई है। इसके अलावा सरकर से कम से कम 50% नियुक्तियां सुनिश्चित करने की मांग भी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस एवं शिक्षक भर्तियों में पदों की संख्या का 75% करने की मांग भी सरकार के सामने रखी जाएगी।

परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर भी जोर 

परीक्षा में गड़बड़ी होने पर परीक्षार्थियों के भविष्य का सही निर्णय होने की मांग की शामिल की गई है। सरकार यह सुनिश्चित करें कि जिस विभाग में गंभीर अनियमितता पाई जाएगी उसकी जवाबदेही तय करते हुए संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग की जाए।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।