Colombia Plane Crash: कोलंबिया में कैसे हुआ सेना का विमान क्रैश, 77 लोगों को ऐसे निकाला जिंदा

अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मनों में शुमार दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। प्लेन में कुल 110 जवान सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि इस विमान दुर्घटना में बड़ी संख्या में सैनिकों की मौतें हुई हैं।

Mar 24, 2026 - 03:30
Colombia Plane Crash: कोलंबिया में कैसे हुआ सेना का विमान क्रैश, 77 लोगों को ऐसे निकाला जिंदा

 New Delhi: कोलंबिया में सोमवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय अचानक क्रैश हो गया। इस विमान में 125 कोलंबियाई सैनिक सवार थे। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि अब तक एक की मौत हो गई है जबकि 77 सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत-बचाव का काम जारी है।

हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। यह दुर्घटना एक शहरी केंद्र से महज़ 3 किलोमीटर (2 मील) की दूरी पर हुई।

जानकारी के मुताबिक उड़ान भरते ही विमान हादसे का शिकार हो गया। प्लेन में कुल 110 लोग सवार थे। दुर्घटना के समय यह विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इस विमान दुर्घटना में बड़ी संख्या में सैनिकों की मौतें हुई हैं, हालांकि उनकी संख्या अभी तक अपुष्ट है। हादसे वाली जगह पर बचाव और राहत के काम युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में अमेरिका और कोलंबिया में तनाव चरम पर है। घटनास्थल से निकलता धुआं

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए या उनकी मौत हुई है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ‘The Voice of Hind Rajab’ पर विवाद गहराया, जानिये भारत में रिलीज पर क्यों लगी रोक?

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हादसा है और उम्मीद जताई कि इसमें किसी की जान न गई हो।

पेट्रो ने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी और जवानों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सेना को मजबूत बनाने और बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विमान में सवार 40 से ज्यादा लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव अभियान जारी है। राहत और बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने बताया कि पीड़ितों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Delhi Firing: छावला में जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक; दो करोड़ की रंगदारी से जुड़ा मामला

हादसे में क्रैश हुए C-130 हरक्यूलिस विमान 

C-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में से एक है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान कठिन और कच्चे रनवे पर भी उतर सकता है।यह एक बार में भारी सामान, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाड़ियां और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री ले जा सकता है।

इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा राहत, आग बुझाने और मौसम की जानकारी जुटाने जैसे कामों में भी होता है। C-130 हरक्यूलिस एक बार में लगभग 42,000 पाउंड (करीब 19,000 किलोग्राम) तक वजन एयरड्रॉप कर सकता है।

फिलहाल इस घटना ने न केवल कोलंबिया बल्कि पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है और यह एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि सैन्य विमानों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर कितनी सतर्कता बरती जा रही है।

 

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।