केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का पश्चिम बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा, कहा – ‘ममता बनर्जी नहीं बनेंगी मुख्यमंत्री’
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगी। अठावले ने यह
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगी।
अठावले ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने बंगाल में चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि RPI राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी का समर्थन करेगी ताकि वहां एनडीए की सरकार बन सके। इस सिलसिले में वह 5 तारीख को पश्चिम बंगाल का दौरा भी करने वाले हैं।
ममता बनर्जी को NDA में आने का न्योता
रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार उनकी वापसी मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने ममता बनर्जी के लिए एनडीए के दरवाजे खुले होने का संकेत भी दिया।
“वहां की स्थिति ये है कि ममता दीदी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी। वहां मुख्यमंत्री बीजेपी का बनेगा। अगर ममता दीदी एनडीए में आना चाहती हैं कि तो आ सकती हैं।” — रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री
उन्होंने AIMIM के चुनाव लड़ने पर कहा कि हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन बंगाल के जमीनी हालात बीजेपी के पक्ष में हैं।
‘2029 में भी मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री’
पश्चिम बंगाल की राजनीति के अलावा अठावले ने 2029 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 में भी केंद्र में एनडीए की ही सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के सबसे ज्यादा कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं। उनकी तबीयत बहुत अच्छी है। 2029 में भी चौथी बार प्रधानमंत्री बनना चाहिए, ऐसी मेरी पार्टी की भूमिका है।”
ईरान-इजरायल युद्ध पर रखी अपनी बात
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा शांति की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस का परिवहन प्रभावित हुआ है, जिससे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में संकट की स्थिति पैदा हो गई है।