“हम 2024 का चुनाव हारे नहीं थे, 2029 का चुनाव हम पहले ही जीत चुके..” राहुल गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा

हाल ही में नई दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी। इस बैठक में कई राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही

Jun 13, 2026 - 22:30
“हम 2024 का चुनाव हारे नहीं थे, 2029 का चुनाव हम पहले ही जीत चुके..” राहुल गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा

हाल ही में नई दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी। इस बैठक में कई राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही एक यूट्यूब का वीडियो लिंक भी शेयर किया है।

राहुल गांधी ने कहा, INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान मेरे कई साथियों ने मेरे संबोधन का हिंदी अनुवाद शेयर करने को कहा था। यह वही भाषण है, जिसे मैं सभी से सुनने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा, 8 जून को हुई INDIA गठबंधन की बैठक में 20 से अधिक नेताओं के विचार सुनने के बाद मैंने अपने संबोधन में एक महत्वपूर्ण बात रखी। जब देश की विचारधारा, भारत की आत्मा और लोकतांत्रिक संस्थाएं संकट में हों, जब संवैधानिक संस्थाओं पर कब्ज़ा करने की कोशिश की जाए और जनता की आवाज़ को दबाया जाए, तब एकजुट होकर किया गया संघर्ष ही सबसे प्रभावी जवाब होता है।

कांग्रेस नेता ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस नेता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मैं एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि हम 2024 का चुनाव हकीकत में नहीं हारे थे और 2029 का चुनाव हम पहले ही जीत चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, हम सभी एकजुट रहेंगे, देश के हर व्यक्ति को इस संघर्ष से जोड़ेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनता की ताकत के बल पर उन सभी प्रयासों को शिकस्त देंगे, जिनके जरिए संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि INDIA गठबंधन 2024 का चुनाव नहीं हारा था। जिसके बाद उन्होंने वोट चोरी एवं ईवीएम हैक जैसे आरोप भी चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाए थे। यह दावा इसलिए भी किया जा रहा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए और INDIA गठबंधन के बीच जीती हुई सीटों का अंतर काफी कम है। भाजपा अपने दम पर बहुमत (272 सीटें) के आंकड़े से पीछे रह गई थी और उसे सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, INDIA गठबंधन ने करीब 230 से ज्यादा सीटें जीतकर अपनी ताकत साबित की है। हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञ बताते हैं कि विपक्ष का वोट शेयर भी काफी बढ़ गया था।