भोपाल के हलालपुर में पटाखों की दुकान में लगी आग ने छोड़े कई सवाल, MIC सदस्य जगदीश यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र
राजधानी भोपाल के हलालपुर में बम पटाखों की दुकान में लगी आग के मामलें में एम आई सी मेम्बर जगदीश यादव ने कलेक्टर को पत्र लिखा है, उन्होंने कहा कि इन पटाखों की दुकानों की वजह से शहर बारूद के ढेर पर बैठा है। प्रशासन को इन दुकानों को रहवासी इलाके से हटाना चाहिए, वरना
राजधानी भोपाल के हलालपुर में बम पटाखों की दुकान में लगी आग के मामलें में एम आई सी मेम्बर जगदीश यादव ने कलेक्टर को पत्र लिखा है, उन्होंने कहा कि इन पटाखों की दुकानों की वजह से शहर बारूद के ढेर पर बैठा है। प्रशासन को इन दुकानों को रहवासी इलाके से हटाना चाहिए, वरना किसी दिन यह चूक बहुत भारी पड़ सकती है।
चंद मिनिटों में आग बनी विकराल
दरअसल दो दिन पहले हलालपुर में स्थित सोनी पटाखों की दुकान में अलसुबह आग लगी, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे करीबन 1500 किलो पटाखे कुछ ही देर में जलकर खाक हो गए। दुकान के ठीक बाजू में दो पेट्रोल पंप है, साथ ही इलाके में कई मैरिज गार्डन और प्रदेश का सबसे बड़ा कपड़ों का बाजार है। गनीमत रही कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। वरना हादसा बहुत वीभत्स हो सकता था।
नजदीक है एयरपोर्ट
जिस दुकान में आग लगी यहाँ से कुछ किलोमीटर दूर एयरपोर्ट है और इसी इलाके में हवाई जहाज काफी नीचे से उड़ान भरते नजर आते है, ऐसे में इससे जुड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। भोपाल नगर निगम में पार्षद और MIC सदस्य जगदीश यादव ने कलेक्टर को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि इन दुकानों की जांच हो और इन्हे यहाँ से हटाया जाए।
नगर निगम पार्षद और MIC सदस्य जगदीश यादव का कलेक्टर को पत्र
सविनय निवेदन है कि भोपाल के हलालपुरा क्षेत्र में संचालित पटाखा बाजार जनसुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय बन गया है। हाल ही में पटाखा बाजार में लगी भीषण आग के दौरान बड़े पैमाने पर विस्फोट, ऊंची लपटें तथा दूर् तक फैला धुआं देखा गया। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है। ऐसी गतिविधियां घनी आबादी वाले क्षेत्र में संचालित होने पर किसी भी समय बड़े जन-धन नुकसान का
कारण बन सकती हैं। उक्त बाजार के आसपास आवासीय क्षेत्र स्थित है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में बड़ी संख्या में नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही यह क्षेत्र राजा भोज एयरपोर्ट के निकट भी स्थित है। आग लगने की स्थिति में उत्पन्न धुआं, विस्फोट एवं अन्य आपात परिस्थितियां विमानन सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बन सकती हैं। अतः: इस पूरे मामले का तकनींकी एवं सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षण किया जाना आवश्यक है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि-
1..हलालपुर पटाखा बाजार का तत्काल संयुक्त सुरक्षा ऑंडिट कराया जाए।
2 .फायर विभाग, पुलिस तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट प्राप्त की जाए। सभी दुकानों एव गोदामों के लाइसेंस. सुरक्षा मानकों एवं भंडारण क्षमता की जांच कराई जाए।
3.जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखा बाजार को आबादी क्षेत्र से दूर किसी सुरक्षित एवं
नियोजित स्थान पर स्थानांतरित करने की कार्यवाही की जाए।
4.भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेत् स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
5.आशा है कि जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को सरवोच्च प्राथमिकता देते हुए
आवश्यक कार्रवाई की जाए