PM Modi के राहुल गांधी पर तंज पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आज संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बिना एक तंज कसा जो चर्चा का विषय बन गया है लेकिन इसे लेकर कांग्रेस नाराज हो गई है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसपर आपत्ति जताई है और प्रधानमंत्री पर पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आज संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बिना एक तंज कसा जो चर्चा का विषय बन गया है लेकिन इसे लेकर कांग्रेस नाराज हो गई है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसपर आपत्ति जताई है और प्रधानमंत्री पर पलटवार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए पिछले एक महीने में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बात की, मोदी ने हैदराबाद की स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा शनिवार 18 जुलाई को ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ (Vikram-1) की सफल लॉन्चिंग को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया, इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसा।
प्रधानमंत्री ने कहा ये जो स्टार्टअप था उसमें जो नौजवान काम कर रहे थे मुझे बताया गया कि उनकी पूरी टीम की औसत आयु 28 वर्ष है, मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ, पीएम ने इसी दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूँ, 28 साल के युवा की बात कर रहा हूँ, हालाँकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा राहुल गांधी की तरफ ही था, पीएम ने कहा देश के इन 28 साल के नौजवानों में अन्तरिक्ष में भारत का झंडा गाड़ दिया है, मैं उन्हें बधाई देता है।
दूसरों में दोष निकालते रहना पीएम मोदी का काम
आज संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के स्थगित होने के बाद जब मीडिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ यही काम है वे दूसरों में दोष निकालते रहते हैं, पहेल वे अपनी प्रामाणिकता तो लोगों को दिखाएँ आपकी 56 इंच की छाती कहाँ गई, आप जो दूसरों की आलोचना करते हो पहले ये बताओ आपने देश के लिए क्या लिया?
कोई प्रधानमंत्री किसी का ऐसे मजाक नहीं उड़ाता
राम मंदिर मामले का जिक्र करते ही खड़गे ने कहा एक तरफ तो नरेंद्र मोदी के बनाए ट्रस्ट में उन्हीं के चुने हुए लोग ‘चढ़ावा चोरी’ कर रहे हैं। NEET के स्टूडेंट परेशान है, दूसरी तरफ लाखों छात्र परेशान हैं, उनका जीवन तबाह हो रहा है। इन सबके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार है। अपनी कमजोरी छिपाने के लिए वे 56 साल के युवा जैसा बयान दे रहे हैं, जबकि कोई प्रधानमंत्री ऐसी बात नहीं करता, पीएम समस्या सुलझाने का काम करता हैं किसी का मजाक नहीं उड़ाता।
ये प्रकृति को बदलने का सोच रहे हैं तो संभव नहीं है
मानसून और मानसून सत्र अच्छा रहने से खुशहाली आने की बयान पर जवाब देते ही खड़गे बोले जब तकदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब खुशहाली नहीं आ सकती ये हटेंगे तब ही आयेगी प्रकृति अपना काम करती है वो किसी की परवाह नहीं करती न उनकी ना हमारी, यदि ये प्रकृति को भी बदलें का सोच रहे हैं तो ये संभव नहीं है।