अगले जनम ऐसे भाई भाभी ना दीजो… गर्भवती महिला ने ही पति संग रची ननद के घर लूट की स्क्रिप्ट, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, माल बरामद

ग्वालियर जिले की डबरा सिटी थाना पुलिस ने दो दिन पहले 4 जून हुई 49 लाख से अधिक की लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है खास बात ये है कि जो पीड़िता है वो और उसका पति ही मुख्य षड्यंत्रकारी यानि मास्टर माइंड निकले , पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और घटना से

Jun 6, 2026 - 15:30
अगले जनम ऐसे भाई भाभी ना दीजो… गर्भवती महिला ने ही पति संग रची ननद के घर लूट की स्क्रिप्ट, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, माल बरामद

ग्वालियर जिले की डबरा सिटी थाना पुलिस ने दो दिन पहले 4 जून हुई 49 लाख से अधिक की लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है खास बात ये है कि जो पीड़िता है वो और उसका पति ही मुख्य षड्यंत्रकारी यानि मास्टर माइंड निकले , पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और घटना से जुडी कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लूटा  गया कैश और जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डबरा में 4 जून को हुई लाखों रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई थी , घटना के सभी साक्ष्य जुटाए गए, तकनीकी साक्ष्य औरबयानों के बाद जब कड़ियों को जोड़ा गया तो बहुत कुछ संदिग्ध लगा जिसपर काम किया और 24 घंटे से कम समय में ही घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया।

जिस बहन ने भाई और भाभी को असर दिया उन्होंने ही दगा किया 

एसपी ने बताया कि इस घटना का सबसे बड़ा पहलू ये है कि जिस महिला ने खुद को पीड़िता बताया था वही इस लूटकांड की मास्टरमाइंड निकली है, इससे भी बड़ी बात ये है कि मामला पारिवारिक है, जिस विधवा बहन मोनिका ने अपन भाई और भाभी को अपने घर में रखा उन दोनों ने ही जीवन भर की कमाई को लूट लिया और रिश्तों को तार तार कर दिया। एसपी ने बताया कि इसमें दोनों पति पत्नी शुभम श्रीवास्तव और पिंकी श्रीवास्तव के अलावा उनके साथी सोनी जाटव और आसिफ खान को गिरफ्तार किया है।

2 एडिशनल एसपी, 2 डीएसपी, 10 थाना प्रभारियों की टीम की मेहनत रंग लाई

एसपी ने बताया कि करीब 50 लाख की लूट के बाद ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी, दो एडिशनल एसपी, क्राइम ब्रांच, डबरा एसडीओपी , डीएसपी क्राइम सहित 10 थाना प्रभारियों की टीम अलग अलग पर जाँच में जुटी जिसके बाद जो साक्ष्य सामने आये तो उसने पुलिस को चौंका दिया, पुलिस के शक के दायरे में पिंकी और शुभम आये जिनसे पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की,  चोट के बारे में कड़ाई से पूछा तो कहानी पलट गई और पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में फर्जी लूट का खुलासा कर दिया ।

ऐसे रची गई थी लाखों की लूट की फर्जी कहानी  

पुलिस ने बताया कि पिंकी ने अपनी भाभी मोनिका की अलमारी में लाखों रुपये के जेवर और कैश देख लिया तो उसकी नीयत बिगड़ गई फिर उसने षड्यंत्र रचा और जब घर में कोई नहीं था तो अपने पति और उसके एक साथी को बुलाकर फ़िल्मी अंदाज में अलमारी तोड़ी, सिर पर चोट मारी, टेबल का शीशा तोड़ा जिससे लूट की घटना असली लगे लेकिन तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की पैनी निगाहों से आरोपी बच नहीं सके, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।