टंट्याभील चौराहे पर चल रहे छात्र आंदोलन में पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी, बोले- ‘सरकार ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया’
पेपर लीक, NEET परीक्षा में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी को लेकर इंदौर में चल रहे छात्र आंदोलन को बुधवार रात कांग्रेस का समर्थन मिला। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी टंट्याभील चौराहे पर धरना दे रहे छात्रों के बीच पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे। इस
पेपर लीक, NEET परीक्षा में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी को लेकर इंदौर में चल रहे छात्र आंदोलन को बुधवार रात कांग्रेस का समर्थन मिला। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी टंट्याभील चौराहे पर धरना दे रहे छात्रों के बीच पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई।
दरअसल धरना स्थल पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, शोभा ओझा और NSUI के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नेताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे पहले भी परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर अपनी चिंता जता चुके हैं। उनका कहना था कि यदि लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो जवाबदेही तय होनी चाहिए। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
कई दिनों से जारी है प्रदर्शन
दरअसल इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर पिछले कई दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल के दिनों में दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम के बाद आंदोलन को और समर्थन मिलने लगा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में छात्र धरना स्थल पर पहुंचे।
MP कांग्रेस ने क्या कहा?
पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और जवाबदेही के अभाव ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर #इंदौर में आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी,… pic.twitter.com/AzUyzIlZVk
— MP Congress (@INCMP) July 22, 2026
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और जवाबदेही के अभाव ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। पार्टी ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर इंदौर में आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धरना स्थल पहुंचे।