MP Intern Doctors Stipend: 21,500 रुपये होगा इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के साथ बैठक में बनी सहमति

मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बैठक में इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह करने पर सहमति बनी है। अब इससे संबंधित औपचारिक घोषणा और आदेश का इंतजार है। इंटर्न डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार […]

Sep 9, 2026 - 15:30
MP Intern Doctors Stipend: 21,500 रुपये होगा इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के साथ बैठक में बनी सहमति

मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बैठक में इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह करने पर सहमति बनी है। अब इससे संबंधित औपचारिक घोषणा और आदेश का इंतजार है।

इंटर्न डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। बैठक में PMTA अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय और डॉ. हितेश वाजपेयी भी मौजूद रहे। बातचीत के बाद स्टाइपेंड 21,500 रुपये किए जाने की जानकारी सामने आई है।

लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जुलाई में भी इसे लेकर आंदोलन हुआ था। इसके बाद सितंबर में मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर एक बार फिर प्रदर्शन पर उतरे।

भोपाल में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टर्स के बीच टकराव के बाद मामला और गरमा गया था। पुलिस कार्रवाई का चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने विरोध किया। इसके बाद दो पुलिस अधिकारियों को लाइन अटैच करने और पूरे घटनाक्रम की जांच गृह सचिव से कराने की बात सामने आई। मेडिकल टीचर एसोसिएशन भोपाल ने सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया था।

अब औपचारिक आदेश का इंतजार

उप मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद स्टाइपेंड को 21,500 रुपये प्रतिमाह करने पर सहमति बनने से लंबे समय से चल रहे विवाद के समाधान का रास्ता खुल गया है। हालांकि बढ़ा हुआ स्टाइपेंड कब से लागू होगा और इससे संबंधित अन्य शर्तें क्या होंगी, यह औपचारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।