Gwalior News : स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद सिंह तोमर करेंगे ध्वजारोहण

दो दिन बाद हमारा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है,राज्य शासन के निर्देश के बाद जिला स्तर पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ग्वालियर का मुख्य समारोह SAF ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा जिसमें विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ध्वजारोहण करेंगे, आज गुरुवार को

Aug 13, 2026 - 19:30
Gwalior News : स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद सिंह तोमर करेंगे ध्वजारोहण

दो दिन बाद हमारा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है,राज्य शासन के निर्देश के बाद जिला स्तर पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ग्वालियर का मुख्य समारोह SAF ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा जिसमें विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ध्वजारोहण करेंगे, आज गुरुवार को परेड की फुल ड्रेस फ़ाइनल रिहर्सल की गई।

गौरवशाली भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से पूरे देश के साथ साथ ग्वालियर में भी मनाया जायेगा। जिले का मुख्य समारोह 15 अगस्त को कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर आयोजित होगा जहाँ विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।

फाइनल रिहर्सल में भी दिखा वही जज्बा 

मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। मुख्य समारोह में आयोजित होने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी कार्यक्रमों की गुरुवार 13 अगस्त को एसएएफ मैदान पर फुल ड्रेस एवं फाईनल रिहर्सल की गई, इसमें पुलिस, बीएसएफ, एसएएफ, एनसीसी , होम गार्ड सहित वे सभी टुकडियां शामिल रहीं जो 15 अगस्त को संयुक्त परेड का हिस्सा होंगी ।

परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया

फ़ाइनल रिहर्सल में स्कूली बच्चों और अन्य दलों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया, सभी कार्यक्रमों की तैयारियां कई दिनों से चल रहीं थी, ग्राउंड पर परेड की भी रिहर्सल की जा रही थी जिसे आज अंतिम रूप दिया गया,    परम्परा के अनुसार 15 अगस्त से एक दिन पूर्व इन कार्यक्रमों की प्रेक्टिस को विराम दिया जाता और आर फिर 15 अगस्त को ही इसका प्रदर्शन SAF ग्राउंड पर होता है। फाइनल रिहर्सल के अवसर पर अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व अनिल बनवारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जयराज कुबेर एवं एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के संदेश का होगा सीधा प्रसारण 

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भोपाल में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रातः 9:25 से 9:55 बजे संदेश वाचन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण एसएएफ ग्वालियर में आयोजित होने जा रहे जिले के मुख्य समारोह में भी होगा। इसके बाद ग्वालियर के समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष तोमर ग्वालियर जिले के संक्षिप्त संदेश का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश सुनने के लिये एसएएफ मैदान पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।