MP Weather Today: नौगांव में पारा 44 डिग्री पार, आज भी 30 जिलों में लू का अलर्ट, 18 मई तक गर्मी से राहत नहीं
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को 30 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पारा 42-45 डिग्री के बीच रह सकता है। खास करके निमाड़, मालवा, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में लू का असर
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को 30 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पारा 42-45 डिग्री के बीच रह सकता है। खास करके निमाड़, मालवा, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में लू का असर बना रहेगा।
गुरुवार (14 मई 2026) को राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40-44.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान 44.8 डिग्री नौगाँव में दर्ज किया गया है। मंडला में रातें काफी गर्म रहीं, जहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। रतलाम जिले में लू का प्रभाव रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 43.4 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री, जबलपुर में 43.3 डिग्री, इंदौर में 43 डिग्री और ग्वालियर में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। फिलहाल 18-19 मई तक गर्म हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा । भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के जिले भी गर्म रहेंगे। खास करके 15 से 17 मई तक इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू की संभावना जताई गई है।
इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास और धार में ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति बन सकती है। हरदा ,नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, और झाबुआ भी गर्म रहेंगे। शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 मई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
शुक्रवार को इन जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट
रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।