MP में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

मानसून की सक्रियता और अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने 7-8 सितंबर तक मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका ज्यादा असर पूर्वी व उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. […]

Sep 4, 2026 - 13:30
MP में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

मानसून की सक्रियता और अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने 7-8 सितंबर तक मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका ज्यादा असर पूर्वी व उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा।

अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सभी संबंधित और प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री यादव ने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां करने तथा आवश्यक संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से आज शाम भारी बारिश की चेतावनी तथा शनिवार दोपहर उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल ने शुक्रवार को राजगढ़, नर्मदापुरम, गुना, शिवपुरी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंदसौर, रायसेन, अशोकनगर और ग्वालियर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

5 से 7 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी

  • 5 सितंबर: विदिशा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना, दमोह में भारी बारिश (येलो अलर्ट)
  • 6 सितंबर: गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भारी बारिश (येलो अलर्ट)
  • 7 सितंबर: रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर में भारी बारिश (येलो अलर्ट)
Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।