असम के जोरहाट में क्रैश हुआ वायुसेना का एयरक्राफ्ट, लैंडिंग के दौरान हुई दुर्घटना
असम के जोरहाट से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां के एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का एयरक्राफ्ट AN 32 क्रैश हो गया है। दुर्घटना उस समय हुई जिस समय परिवहन विमान लैंडिंग कर रहा था। विमान के क्रैश होने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, यह एयरबेस पर उतरने की कोशिश
असम के जोरहाट से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां के एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का एयरक्राफ्ट AN 32 क्रैश हो गया है। दुर्घटना उस समय हुई जिस समय परिवहन विमान लैंडिंग कर रहा था।
विमान के क्रैश होने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, यह एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक ये कार्गो विमान था जिसका इस्तेमाल सैन्य और अन्य ज़रूरी सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर रेस्क्यू शुरू किया गया। इस घटना की जांच की जा रही है।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
इस दुर्घटना के बारे में जो जानकारी मिल रही है। उसके मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब एएन-32 जोरहाट एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश में था। लैंडिंग के दौरान अचानक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इंडियन एयर फोर्स ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच कमेटी का गठन भी कर दिया गया है।
पायलट की मौत का अंदाजा
इस दुर्घटना के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक इस बारे में भारतीय वायु सेना की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। किसी भी प्रकार का हताहत होने की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।
असम के जोरहाट में IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. इसका वीडियो सामने आया है.#IAFPlanecrash #IAF #planecrash #assamplanecrash pic.twitter.com/1mywX8b0uv
— Rishi Kant (@rishika60597768) June 13, 2026
जारी राहत और जांच अभियान
जैसे ही एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ एयरफोर्स और बचाव मौके पर पहुंच गए हैं। राहत का काम जारी है और दुर्घटना किस वजह से हुई इसका कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वायु सेना का कहना है की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद दुर्घटना स्थल पर आग लग गई है, जिसे बुझाने का काम चल रहा है।