IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 8 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, यहाँ देखें तबादला सूची
चार राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में हलचल देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल और पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। महाराष्ट्र में 3 और हरियाणा में भरत्तीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद मंगलवार
चार राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में हलचल देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल और पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। महाराष्ट्र में 3 और हरियाणा में भरत्तीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद मंगलवार को जारी कर दिया गया है।
हरियाणा में संजय जून को चार्ज से मुक्त करते हुए बैच 2012 के आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खड़कटा को सीईओ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड फरीदाबाद पद का प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह पर्यावरण, वन और वन्यजीवन विभाग के विशेष सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा नगर निगम फरीदाबाद आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। 16053
महाराष्ट्र आईएएस तबादला
महेश पाटिल को नांदेड जिला परिषद के सीईओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राहुल कुलकर्णी को लातूर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। जबकि अशोक करंजकर को प्रबंध निदेशक महाराष्ट्र राज्य सहकारी विपणन महासंघ मुंबई पद की पद पर नियुक्त किया गया है। संबंधित आदेश 30 जून को जारी कर दिया गया है।
पंजाब आईएएस तबादला
पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन, प्रबंध निदेशक पीयूएनएसयूपी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ निदेशक , माइंस एंड जियोलॉजी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी अभिजीत कपलिश को की सेवाएं पंजाब बनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पर पद पर नियुक्ति के लिए न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज डिपार्टमेंट को दी गई है। इससे पहले वह निदेशक खान एवं भूविज्ञान और पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी पद पर कार्यरत थे।
पश्चिम बंगाल आईएएस तबादला
आईएएस अधिकारी राजेश पांडे, अतिरिक्त मुख्य सचिव, यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्मेंट को अतिरिक्त मुख्य सचिव, कॉर्पोरेशन डिपार्मेंट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुभांजन दास, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सचिव, मत्स्य पालन, जलीय कृषि एवं जलीय संसाधन और मछली पकड़ने से संबंधित विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जो वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज भी संभाल रहे हैं।