IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन जिलाधिकारी पद से हटा दिया है। कर्नाटक में चार आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। राज्यपाल की मंजूरी से बाद तबादले और नियुक्ति से संबंधित
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन जिलाधिकारी पद से हटा दिया है। कर्नाटक में चार आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। राज्यपाल की मंजूरी से बाद तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 जून को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।
बैच 2011 के आईएएस अधिकारी अभिराम जी शंकर जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें कर्नाटक माइनिंग एनवायरमेंट रेस्टोरेशन कॉर्पोरेशन बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। वह आईएफएस अधिकारी डॉ संजय एस बिज्जूर के स्थान पर प्रभार संभालेंगे, जो 30 जून 2026 को रिटायर्ड हो रहे हैं।
कर्नाटक में इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अविनाश मिलन राजेंद्र को सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी बेंगलुरु के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। वह कर्नाटक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभाव भी संभालेंगे। बैच 2013 के आईएएस अधिकारी योगेश एम को निदेशक एग्रीकल्चर मार्केटिंग डिपार्टमेंट बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी प्रसन्ना एच को मौजूदा प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। दिव्या प्रभु जी आर. जे को ग्रामीण विकास आयुक्त बेंगलुरु पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ डॉ अरुंधति चंद्रशेखर को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
यूपी में एक आईएएस अधिकारी का तबादला, 3 होंगे रिटायर
उत्तर प्रदेश में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी जालौन पद पर कार्यरत रिंकू सिंह राही को स्थानांतरित करके उरई उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अब उरई उरई के उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पद पर कार्यरत पीसीएस अधिकारी राकेश कुमार सोनी को उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित आदेश जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मंगलवार को जारी किया है।
प्रदेश में तीन आईएएस अधिकारी 30 जून को रिटायर्ड भी हो रहे हैं। इस सूची में बैच 2009 के आईएएस अधिकारी मार्कंडेय शाही, श्रम आयुक्त, विशेष सचिव डॉ दिनेश चंद्र (बैच 2012) और आयुक्त झांसी उमाकांत त्रिपाठी (बैच 2018) शामिल हैं।