IAS Transfer: नौकरशाही में बदलाव, एक साथ इन 3 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

जम्मू एवं कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल देखने (IAS Transfer) को मिला है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे तीन आईएएस अधिकारियों को नया कार्यभार सौंपा गया है। श्रम एवं रोजगार विभाग में नए अतिरिक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। अन्य कई पदों के पद के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने

May 5, 2026 - 22:30
IAS Transfer: नौकरशाही में बदलाव, एक साथ इन 3 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

जम्मू एवं कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल देखने (IAS Transfer) को मिला है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे तीन आईएएस अधिकारियों को नया कार्यभार सौंपा गया है। श्रम एवं रोजगार विभाग में नए अतिरिक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। अन्य कई पदों के पद के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है।

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने तबादले और नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनके नाम पर इससे संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 मई को जारी किया है। बैच 2021 के आईएएस अधिकारी प्रांजल हजारीका जे. नियुक्ति के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें श्रम और रोजगार विकास की विभाग के अतिरिक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई।

इन्हें आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

विवेक अग्रवाल (AGMUT कैडर 2021) को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बडगाम के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं बैच 2022 के लिए अधिकारी विकास अहलावत एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अनंतनाग पद की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। showOrder.aspx (10)

मई 2026 के लिए प्रशासनिक सचिवों की लिस्ट भी जारी 

3 में को जम्मू कश्मीर सरकार ने मई 2026 के लिए जम्मू स्थित सिविल सचिवालय के प्रशासनिक सचिवों की सूची जारी की थी। अधिकारियों को बारी-बारी से सिविल सचिवालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। विद्युत विकास विभाग के वित्त आयोग पद पर कार्यरत अश्विन कुमार और  ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पद पर कार्यरत मोहम्मद ऐजाज 4 से 8 मई तक ड्यूटी पर रहेंगे।

शालीन काबरा, वित्त आयुक्त, जल शक्ति विभाग और डॉक्टर पीयूष सिंगल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के सचिव 11 से 15 मई तक सिविल सचिवालय में उपलब्ध रहेंगे। 18 से 22 मई तक डॉ आशीष चंद्र वर्मा और सिविल एवियशन डिपार्मेंट के सचिव नवीन एसएल को ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है।  शैलेन्द्र कुमार वित्तीय विभाग के वित्त आयुक्त (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) और लेबर एंड एंप्लॉयमेंट डिपार्मेंट के प्रशासनिक सचिव कुमार राजीव रंजन 25 से लेकर 29 में तक ड्यूटी पर रहेंगे। showOrder.aspx (9)