IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, इन 5 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल और बिहार में एक बार फिर नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2026) किया है। जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं सीएम सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 2 आईएएस अफसरों को नई

Jul 22, 2026 - 16:30
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, इन 5 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल और बिहार में एक बार फिर नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2026) किया है। जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं सीएम सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 2 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है।

22 जुलाई को बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत बैच 2010 के आईएएस अधिकारी रचना पाटिल को कृषि विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में वह सचिव (व्यय) वित्त विभाग पद पर कार्यरत हैं।

बिहार में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

प्रशांत कुमार सीएच, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत केंद्रीय मंत्री पर्यावरण एवं परिवर्तन मंत्रालय (भूपेंद्र यादव) का निजी सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार को अगले आदेश तक अपर सचिव, युवा, रोजगार कौशल एवं विकास विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। जो पहले अपर सचिव योजना एवं विकास विभाग पर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

13232 13243

पश्चिम बंगाल आईएएस तबादला 

राजेश पांडे जो वर्तमान में युवा सेवा और खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्यरत हैं और उनके पास सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है, उन्हें  मंत्रालय के तहत दामोदर घाटी निगम बीबीसी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। 22 जुलाई से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित आदेश मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किया गया है। बैच 2002 के आईएएस अधिकारी अवनिंदर सिंह, डिविजनल कमिश्नर, बर्धमान डिवीजन को सचिव युवा सेवा और खेल विभाग के साथ-साथ कॉर्पोरेशन डिपार्मेंट के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

21781 21782