IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, राज्य में हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट
कर्नाटक में एक बार प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) किया है। कई को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, तो कई अफसरों को कंकरेंट चार्ज सौंपा गया है। समाज कल्याण समेत कई विभागों में नए सचिव की नियुक्ति की गई है। तबादले और
कर्नाटक में एक बार प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) किया है। कई को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, तो कई अफसरों को कंकरेंट चार्ज सौंपा गया है। समाज कल्याण समेत कई विभागों में नए सचिव की नियुक्ति की गई है। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव टी. महंतहेश द्वारा बुधवार को जारी किया गया है।
अंजुम परवेज को लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पहले वह बेंगलुरु में वन पारिस्थितिक और पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्यरत थे। इस पद पर कार्यरत अमल आदित्य विश्वास का तबादला कर दिया गया है। राजेंद्र कुमार कटारिया अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व विभाग पद पर को हाउसिंग डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
समाज कल्याण विभाग का नया सचिव कौन?
बैच 2007 के आईएएस अधिकारी मोहन राज केपी जो पहले हाउसिंग डिपार्मेंट के सचिव पद पर कार्यरत थे। उन्हें स्थानांतरित करके समाज कल्याण विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह हाउसिंग डिपार्टमेंट के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं रणदीप डी. को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। डॉ वेंकटेश बी, सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार बेंगलुरु को सचिव, प्लानिंग, प्रोग्राम मॉनिटरिंग एंड स्टैटिसटिक्स डिपार्मेंट के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
अकरम पाशा का स्थानांतरण होने पर डॉ सेल्वमणि, आयुक्त ट्रांसपोर्ट एंड रोड सेफ्टी को प्रबंध निदेशक कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बेंगलुरू पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें स्टेट मिशन डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन अर्बन बेंगलुरु पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डॉ महेश एम जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें प्रबंध निदेशक कर्नाटक अर्बन वॉटर सप्लाई एंड ड्रेनेज बोर्ड बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है।
बैच 2008 की आईएएस अधिकारी खुशबू जी चौधरी आयुक्त, औद्योगिक विकास और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स निदेशक को सीईओ, इन्वेस्ट कर्नाटक फॉर्म बेंगलुरु पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह NGEF के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के साथ-साथ मैसूर लैंप वर्क लिमिटेड बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक पद का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगी। HKbvRx-a4AA-Ill (1)