IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, इन 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, 3 को मिला एडिशनल चार्ज

इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में प्रशासनिक (IAS Transfer) बदलाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने भी कई आईएएस अफसरों का तबादला किया है। उत्तर प्रदेश में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान में 2 और बिहार में एक आईएएस अफसरों को एडिशनल चार्ज मिला है।

Mar 11, 2026 - 14:22
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, इन 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, 3 को मिला एडिशनल चार्ज

इस सप्ताह उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में प्रशासनिक (IAS Transfer) बदलाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार ने भी कई आईएएस अफसरों का तबादला किया है। उत्तर प्रदेश में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान में 2 और बिहार में एक आईएएस अफसरों को एडिशनल चार्ज मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 9-10 मार्च 2026 को जारी हो चुका है।

यूपी में आईएएस अधिकारी रोहित आनंद जो पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें अपर आयुक्त, उद्योग और प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा को अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त का कार्यालय, बिहार भवन नई दिल्ली पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही मिशन निदेशक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी पटना का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। 4551

राजस्थान में इन आईएएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार 

गरिमा नरूला, उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट अजमेर अपने पद के पद के कार्य के साथ-साथ उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट किशनगढ़ (अजमेर) पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। अरुण कुमार जैन सहायक कलेक्टर भीलवाड़ा को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा पद का एडिशनल चार्ज 26 मार्च 2026 तक के लिए दिया गया है। वहीं रजत यादव (उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट किशनगढ़) और अक्षत कुमार सिंह (उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा) की सेवाएं राजस्थान स्टेट सर्विस डिलीवरी वार रूम जयपुर को सौंपी गई है।

202603100726045295665OrderofDeliveryWarRoom

केंद्र सरकार ने किया इन अफसरों का तबादला 

  • आईएएस अधिकारी स्वेता से शादी के बाद आईएएस अधिकारी विद्यांशु शेखर  झारखंड कैडर से स्थानांतरित करके उत्तर प्रदेश कैडर पद में नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अधिकारी इशिता राठी से शादी के बाद आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग को मध्य प्रदेश कैडर से स्थानांतरित करके एजीएमयूटी कैडर में नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अधिकारी कृतिका मिश्रा से शादी के बाद आईएएस अधिकारी अंकुर त्रिपाठी को असम-मेघालय कैडर से स्थानांतरित करके बिहार कैडर में नियुक्त किया गया है।
Shri Vidyanshu Shekhar JharzGcz Ankur TripathijZ9Hw Ravi Kumar SihagoHXwz
Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।