MP में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, एमओयू पर हस्ताक्षर, सीएम डॉ मोहन यादव ने निवेशकों को किया आमंत्रित

मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन बहुत गर्व का दिन है, भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर में बनेगा, आज गुरुवार 30 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में एमओयू

Jul 30, 2026 - 19:30
MP में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, एमओयू पर हस्ताक्षर, सीएम डॉ मोहन यादव ने निवेशकों को किया आमंत्रित

मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन बहुत गर्व का दिन है, भारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर में बनेगा, आज गुरुवार 30 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा जो आपको देश में और नहीं मिलेगा वो मध्य प्रदेश में मिलेगा मैं आपको आश्वासन दिलाता हूँ यहाँ आइये आपका स्वागत है।

ग्वालियर को आज भारत सरकार की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से ग्वालियर को भारत का पहला  टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (Telecom Manufacturing Zone, TMZ ) मिला है, नई दिल्ली में एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसपर ख़ुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार जताया, वहीं सिंधिया ने कहा ये TMZ  प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं विकसित भारत–2047 के संकल्प को गति प्रदान करेगा इसकी स्थापना के बाद अब दूरसंचार क्षेत्र में ग्वालियर चंबल अग्रणी क्षेत्र बनेगा।

सीएम बोले जो आपको देश में नहीं मिलेगा वोएमपी में मिलेगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास और रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए लगातार इन्वेस्टर मीट का आयोजन कर रहा है, देश में ही नहीं विदेश से भी निवेशक मध्य प्रदेश की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा मध्य प्रदेश को आशीर्वाद दिया है और आज जो ये हमें सौगात मिली है वो सोने पर सुहागा है, मैं यहाँ बैठे निवेशकों को  बधाई देना चाहता हूँ और आप सभी को देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए आमंत्रित करता हूँ, सीएम ने कहा मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि जो आपको देश में नहीं मिलेगा वो मध्य प्रदेश में मिलेगा।

सिंधिया ने कहा अभी 2000 करोड़ का होगा निवेश

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में बनने वाले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए अब तक जितनी चर्चाएँ हुई उसके आधार पर 2000 करोड़ के निवेश और साढ़े चार हजार लोगों के रोजगार उपलब्ध होंगे मैं इसकी घोषणा करना चाहता हूँ, उन्होंने कहा हम इस निवेश को 10 हजार करोड़ तक ले जायेंगे जिससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।