रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, 28, 29 और 30 जुलाई को निरस्त रहेंगी ये 6 ट्रेनें, इनके रूट बदले, देखें शेड्यूल
रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। झांसी-मानिकपुर रेलखंड (मध्य प्रदेश/यूपी सीमा क्षेत्र) पर मऊरानीपुर और रोरा स्टेशन के बीच डबल लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 28 से 29 जुलाई के बीच कई ट्रेनों को निरस्त करने और रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 20975 हावड़ा-आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस
रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। झांसी-मानिकपुर रेलखंड (मध्य प्रदेश/यूपी सीमा क्षेत्र) पर मऊरानीपुर और रोरा स्टेशन के बीच डबल लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 28 से 29 जुलाई के बीच कई ट्रेनों को निरस्त करने और रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 20975 हावड़ा-आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट तक देरी से चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज मंडल में 1 घंटा 50 मिनट और झांसी मंडल में 60 मिनट यानी 3 घंटे 30 मिनट तक रोकी जाएगी। यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES मोबाइल ऐप या 139 नंबर के माध्यम से ताजा स्टेटस जान सकते हैं। जिन यात्रियों ने रद्द हुई ट्रेनों में बुकिंग कराई है, वे नियमानुसार अपना टिकट रद्द कराकर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई 2026 को परिवर्तित मार्ग झांसी-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो रूट पर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई 2026 को वापसी में अपने निर्धारित रूट की बजाय खजुराहो-बिरानी-दैलवा रानी लक्ष्मीबाई झांसी से होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई को निर्धारित रूट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-महोबा-खजुराहो, की बजाय वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को वापसी में खजुराहो-बिरारी-दैला वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई
- गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस 29 और 30 जुलाई
- गाड़ी संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा मेमू 28 और 29 जुलाई
- गाड़ी संख्या 64614 बांदा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 28 और 29 जुलाई
- गाड़ी संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मेमू 29 जुलाई
- गाड़ी संख्या 64612 मानिकपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 30 जुलाई
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।