इंदौर ने रचा इतिहास, 5.46 लाख से ज्यादा सेग्रीगेशन सेल्फी के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंदौर के नागरिकों ने एक बार फिर स्वच्छता की मिसाल पेश की है। इस क्षेत्र में जन भागीदारी का उदाहरण पेश करते हुए शहर ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। केंद्र सरकार द्वारा सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इंदौर की जनता ने 6 प्रकार के

Jul 31, 2026 - 08:30
इंदौर ने रचा इतिहास, 5.46 लाख से ज्यादा सेग्रीगेशन सेल्फी के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंदौर के नागरिकों ने एक बार फिर स्वच्छता की मिसाल पेश की है। इस क्षेत्र में जन भागीदारी का उदाहरण पेश करते हुए शहर ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। केंद्र सरकार द्वारा सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत इंदौर की जनता ने 6 प्रकार के पृथक किए गए कचरे के साथ सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

इंदौर के नाम नया रिकॉर्ड

इस अभियान के तहत 5 लाख नागरिकों द्वारा सेग्रीगेशन सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें तकरीबन 546724 लोगों ने सहभागिता करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।

 

आयोजित हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर के 85 वार्ड में जन जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अभियान के दौरान सफाई मित्रों, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वच्छता सहयोगियों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक संगठनों में और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

अलग अलग किया कचरा

इस अभियान के तहत नागरिकों को अपने घर और प्रतिष्ठान के गीले, सूखे, सैनिटरी, घरेलू खतरनाक, ई-वेस्ट और अन्य पृथक श्रेणी के कचरे के साथ सेल्फी लेकर कचरा पृथक्करण का संदेश देना था। नागरिकों ने 6 प्रकार का कचरा अलग कर यह संदेश देने का काम किया। इस अभियान के तहत नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन, सार्वजनिक स्थान और निर्धारित सेल्फी पॉइंट सेल्फी लेने के लिए तय किए गए थे।