इंदौर में नशा मुक्ति का बड़ा संदेश, नेहरू स्टेडियम में बनेगी विशाल ह्यूमन चेन
नशे से लोगों को दूर करने और जनजागरुकता फैलाने के लिए इंदौर में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने के लिए अलग अलग गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। लोगों को ये बताया जा रहा है कि नशे की गिरफ्त उन्हें किन
नशे से लोगों को दूर करने और जनजागरुकता फैलाने के लिए इंदौर में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने के लिए अलग अलग गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। लोगों को ये बताया जा रहा है कि नशे की गिरफ्त उन्हें किन गंभीर दुष्परिणामों तक पहुंचा सकती है।
लोगों को जागरुक कर नशे से दूर किया जा सके इसलिए सोमवार को शहर में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए नेहरू स्टेडियम में ह्यूमन चेन बनाकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान नशे से कैसे दूर रहा जा सकता है इस पर भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।
इंदौर में नशे के खिलाफ ह्यूमन चेन
नेहरू स्टेडियम में यह मानव श्रृंखला बनाने का उद्देश्य नशे से दूरी जीवन से दोस्ती, आइए मिलकर बनाएं नशामुक्त इंदौर रखा गया है। इस अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा पहले भी पैदल रैली, साइक्लोथॉन, और बाइक कार रैली का आयोजन किया जा चुका है। पुलिस ने अपील की है कि नशे के दुर्व्यसन से इंदौर शहर को मुक्त बनाने के संकल्प में अधिक से अधिक लोग सहयोग दें।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में नशामुक्ति साइक्लोथॉन का आयोजन।
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत युवाओं और नागरिकों ने स्वस्थ जीवन व नशामुक्त समाज का संदेश दिया।#नशे_से_दूरी_है_ज़रूरी2_0 #SayNoToDrugs #IndorePolice pic.twitter.com/VpiGivWzt4— Commissioner of Police,Indore (@CP_INDORE) July 18, 2026
कलाकार भी बने हिस्सा
इस अभियान के तहत अब तक जो आयोजन किए गए हैं उनसे बॉलीवुड के कलाकार भी जुड़ चुके हैं। इन कलाकारों ने समय-समय वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया। इनमें बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव, दयानंद शेट्टी, सुनील पाल सुधांशु पांडे, नील नितिन मुकेश जैसे नाम शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
आइए, हम सभी संकल्प लें—स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।#NasheSeDooriHaiZaroori #SayNoToDrugs #IndorePolice pic.twitter.com/BdAEZXkn5Z— Commissioner of Police,Indore (@CP_INDORE) July 19, 2026