इंदौर: नशे में धुत ड्राइवर पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, बस जब्त, निरस्त होगा चालक का लाइसेंस
इंदौर से मंडलेश्वर जा रही यात्री बस को ड्राइवर द्वारा नशे में धुत होकर चलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर चालक के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंदौर के तेजाजी नगर चौराहा पर यातायात पुलिस को एक
इंदौर से मंडलेश्वर जा रही यात्री बस को ड्राइवर द्वारा नशे में धुत होकर चलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर चालक के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इंदौर के तेजाजी नगर चौराहा पर यातायात पुलिस को एक नागरिक के जरिए यह सूचना मिली कि मंडलेश्वर जा रही 36 सीटर यात्री बस का चालक बहुत तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की तब यह पूरा मामला सामने आया।
यातायात पुलिस को मिली शिकायत
इस मामले में यातायात पुलिस को जब एक नागरिक से सूचना प्राप्त हुई तब निरीक्षक बृजराज अजनार, एसआई हरिराम, आरक्षक हरेंद्र और आरक्षक सुरेंद्र की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को रुकवाया। जब बस को रुकवाया तो यात्रियों ने भी यही बताया कि बहुत देर से बस चालक लापरवाही पूर्वक और तेज गति से बस चल रहा है।
नशे में धुत था ड्राइवर
पुलिस द्वारा जब चालक से पूछताछ की गई तो उसके शराब के नशे में होने की आशंका हुई। ऐसे में जब ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तो उसमें अल्कोहल पाया गया, जो निर्धारित वैधानिक सीमा से बहुत ज्यादा था। ऐसे में पुलिस ने बस में बैठी हुई सवारी को दूसरी व्यवस्था कर मौके से रवाना किया और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बस जब्त लाइसेंस निरस्त
इस मामले में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई का करते हुए बस को जब्त कर लिया है और चालक के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए आरटीओ को प्रतिवेदन भेजा है। थाना प्रभारी यातायात अरविंद सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से अभी तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या तकरीबन 25000 से ज्यादा रही है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, जिनकी संख्या 3 से 4 हजार होगी।