अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले CM मोहन यादव – ‘PM मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी किया योग
योग सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक तरीका नहीं है, बल्कि यह वैश्विक शांति और मेल-जोल का रास्ता भी दिखाता है। दरअसल यह स्वस्थ जीवन का आधार है और मानसिक संतुलन बनाए रखने का मजबूत माध्यम भी है। आज इसी भावना के साथ दुनिया भर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह
योग सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक तरीका नहीं है, बल्कि यह वैश्विक शांति और मेल-जोल का रास्ता भी दिखाता है। दरअसल यह स्वस्थ जीवन का आधार है और मानसिक संतुलन बनाए रखने का मजबूत माध्यम भी है। आज इसी भावना के साथ दुनिया भर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिवस केवल शारीरिक गतिविधियों का उत्सव नहीं, बल्कि लोगों को एकजुट करने और बेहतर जीवन की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
वहीं इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में योग किया और अपने विचार साझा किए। दरअसल CM मोहन यादव ने कहा कि भारत ने हमेशा अपने ज्ञान, संस्कृति और समझ के जरिए दुनिया को जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन परंपराओं और जीवन मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाया गया है।
हमारे लिए गर्व की बात : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
वहीं आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के नेतृत्व के साथ ही 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मना रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल देश के भीतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। यह योग दिवस भारत की इसी वैश्विक भूमिका का एक और उदाहरण है।
योग भारतीय विरासत का एक अनमोल हिस्सा
दरअसल भारत ने प्राचीन समय से ही अपने ज्ञान, समृद्ध संस्कृति और गहरी समझ के माध्यम से दुनिया को जोड़ने का काम किया है। हमारी पुरानी परंपराओं और जीवन मूल्यों ने हमेशा मानवता को सही दिशा दिखाई है। योग इसी भारतीय विरासत का एक अनमोल हिस्सा है, जिसे भारत ने सदियों से संभालकर रखा है और अब दुनिया के साथ साझा कर रहा है।
जानिए CM मोहन यादव ने क्या कहा?
CM मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाकर इस भारतीय परंपरा को दुनिया तक पहुंचाया है। उन्होंने योग को केवल एक व्यायाम पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत किया, जो स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का संदेश देता है। उनके प्रयासों से आज योग दुनिया के हर कोने में स्वीकार किया जा रहा है और लोकप्रिय हो रहा है। इससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन परंपराओं और जीवन मूल्यों को दुनिया करीब से जान पाई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी किया योग
वहीं इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी योग कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने योग के महत्व और उसकी व्यापक स्वीकार्यता को और मजबूत किया। यह दिखाता है कि योग अब किसी एक देश या संस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक मार्गदर्शक बन चुका है। योग दिवस हमें याद दिलाता है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ वैश्विक शांति और मेल-जोल के लिए भी योग कितना जरूरी है। यह एक ऐसा माध्यम है जो हमें खुद से जोड़ता है और फिर पूरी दुनिया से जोड़ने का काम करता है।