PM Kisan 23rd Installment: अबतक नहीं मिले पैसे, ये हो सकते हैं 23वीं किस्त अटकने के कारण, जानिए अब क्या है समाधान
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT माध्यम से) भेजी जाती है। 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT माध्यम से) भेजी जाती है। 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है, इसके तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि सीधे भेजी गई है।
अगर आपके खाते में अबतक पैसे नहीं आए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं इनमें ई केवाईसी, भू-सत्यापन और मोबाइल नंबर का आधार से लिंक ना होना शामिल है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में कोई गलती जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑफ होना और आधार संख्या का गलत होने के चलते भी किस्त अटक सकती है।
आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा (NPCI Mapping) होना भी अनिवार्य है क्योंकि सरकार अब डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसे भेजती है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यहां आपको साफ दिख जाएगा कि आपकी कौन सी प्रक्रिया अधूरी है।
अगर सारे दस्तावेज अपडेट हैं और इसके बाद भी किस्त नहीं पहुंचे तो आप पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है। यह हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए एक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in भी है।
कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर देखें तो अक्टूबर-नवंबर में अगली किस्त जारी की जाएगी।
किसानों को सलाह दी जाती है कि योजना और किस्त से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर बनाएं रखें। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।
PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
- इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
- लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।