स्टूडेंट्स से बोले राहुल गांधी, मुझे आप पर गर्व है, PM Modi को कहा देश का अतीत, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ सीजेपी का आंदोलन जारी है, सरकार के साथ दो बार की बातचीत के बाद भी सीजेपी आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं है, उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता आंदोलन खत्म नहीं होगा। आज आंदोलन में

Jul 25, 2026 - 14:30
स्टूडेंट्स से बोले राहुल गांधी, मुझे आप पर गर्व है, PM Modi को कहा देश का अतीत, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ सीजेपी का आंदोलन जारी है, सरकार के साथ दो बार की बातचीत के बाद भी सीजेपी आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं है, उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता आंदोलन खत्म नहीं होगा। आज आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स ने राहुल गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की, राहुल गांधी उनसे बोले मुझे आप लोगों पर गर्व है।

जंतर मंतर पर चल रहे धरने में हालाँकि राहुल गांधी अब तक नहीं गए हैं लेकिन वे उन्हें बाहर से पूरा समर्थन दे रहे हैं, राहुल गांधी ने और उनकी पार्टी ने संसद में नीट के मुद्दे को जोर शोर से उठाया और सरकार द्वारा उनकी चर्चा की मांग को स्वीकार कर लिए जाने के बाद भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना बात नहीं करने के संकल्प पर कायम रहे, राहुल ने विपक्षी सांसदों के साथ इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना भी दिया और अब वे अपने आवास पर घायल स्टूडेंट्स से मिल रहे हैं, स्टूडेंट्स से मिल रहे हैं।

जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठने वाले स्टूडेंट्स ने आज राहुल गांधी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और नीट विषय से लेकर देश की शिक्षा व्यवस्था तक पर चर्चा की, मुलाकात के बाद राहुल गांधी बाहर आये और मीडिया से उन्होंने बात की, नेता प्रतिपक्ष ने कहा स्टूडेंट्स की मांगें ऐसी हैं जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता।

स्टूडेंट्स की मांगों पर समझौता संभव नहीं 

  • पहली बात: भ्रष्ट और अयोग्य शिक्षा मंत्री को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा मोदी सरकार की कैबिनेट में धर्मेंद्र प्रधान को किसी दूसरे मंत्रालय में भेजने की चर्चा चल रही है। यह भारत के छात्रों को मंज़ूर नहीं है, और यह किसी को भी मंज़ूर नहीं है। वजह यह है कि प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बच्चों के साथ जो हुआ, उसके प्रतीक हैं। वे इस देश की सबसे कीमती चीज़ हमारे छात्रों और उनके भविष्य  की बर्बादी के प्रतीक हैं। धर्मेंद्र प्रधान को हटाया ही जाना चाहिए। बस।
  • दूसरी बात: जिन लोगों ने स्टूडेंट्स पर हमला किया उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
  • तीसरी बात: इस पूरे सिस्टम के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों और इस देश के भविष्य के साथ जो कुछ भी उन्होंने किया है, उसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

स्टूडेंट्स से  बोले राहुल गांधी, मुझे आप पर गर्व है

राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से कहा- मुझे आप पर गर्व है। आप भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं, और मुझे आप में से हर उस व्यक्ति पर गर्व है जो वहां डटा हुआ है और इस मोदी सरकार का विरोध कर रहा है,  ये वह सरकार है जो संविधान पर हमला कर रही है, संविधान को खत्म कर रही है, हमारी संस्थाओं पर हमला कर रही है और हमारे भविष्य को बर्बाद कर रही है।

नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं 

राहुल गांधी बोले-  ये पूरा सिस्टम इन स्टूडेंट्स पर अटैक कर रहा है, मैंने इनसे अन्दर कहा आप चिंता मत करो, सरकार का कोई भी आदमी या फिर पूरी सरकार आपको वहां से हटा नहीं सकती, उन्हें जो करना है करें, धमकाएं बंद करें कुछ भी करें हम पीछे नहीं हटने वाले, ये पीछे नहीं हटने वाले, ये स्टूडेंट्स देश का भविष्य हैं और नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता।

स्टूडेंट्स बोले हमारी चर्चा सार्थक रही 

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए स्टूडेंट्स ने कहा- आज राहुल गांधी के साथ हमने जो चर्चा की, वह सार्थक रही। देश में शिक्षा व्यवस्था को टेकओवर कर और उसपर चर्चा न करके युवाओं की आकांक्षाओं को ख़त्म किया जा रहा है, लेकिन आज जो बातचीत हुई, वह शानदार रही। हमारे कुछ साथियों ने लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर आज ‘बिहार बंद’ का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले ही बिहार पुलिस ने उन्हें और बाकी स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया। छात्रों की जो तीन मांग राहुल गांध ने रखी हैं, वो जायज हैं और उनसे कोई समझौता नहीं हो सकता।