लाड़ली बहना योजना: जुलाई में जारी होगी 38वीं किस्त, जानें कब खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। जून 2023 से जून 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 56 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। जून 2023 से जून 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 56 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है।
14 जून 2026 को सागर जिले से सीएम डॉ मोहन यादव ने 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 37वीं किस्त के 1835 करोड़ रुपए अंतरित किए थे और अब जुलाई में 38वीं किस्त जारी होना है। संभावना है कि 10 से 15 जुलाई के बीच अगली किस्त की राशि जारी की जा सकती है, हालांकि फाइनल तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। ध्यान रखें कि इस राशि का लाभ लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) एक्टिव होना जरूरी है।
लाड़ली बहना योजना पर एक नजर
- मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी।
- 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
- योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे।
- अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया।
- नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
- वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।
- लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ तथा वर्ष 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई।
- वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक 1830.54 करोड़ रु की राशि की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
कौन है योजना का पात्र:
मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो ।विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी योजना की पात्र हैं। महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए। स्वयं का बैंक खाता और बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी होना चाहिए। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई किया होना चाहिए ।
ये योजना से बाहर : स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो। जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो। स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्डल/ स्थानीय निकाय में नियमित/स्थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।