रिटायरमेंट से एक दिन पहले ट्रैप हुए ग्वालियर नगर निगम के EE, लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । EE सुशील कटारे पर ठेकेदार सचिन पचौरी ने उनके द्वारा किये गए काम की फ़ाइल पर दस्तखत कर पेमेंट रिलीज करने के बदले 1 प्रतिशत रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे, ठेकेदार ने

Jul 30, 2026 - 14:30
रिटायरमेंट से एक दिन पहले ट्रैप हुए ग्वालियर नगर निगम के EE, लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । EE सुशील कटारे पर ठेकेदार सचिन पचौरी ने उनके द्वारा किये गए काम की फ़ाइल पर दस्तखत कर पेमेंट रिलीज करने के बदले 1 प्रतिशत रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे, ठेकेदार ने कुछ राशि कल दे दी और आज शेष राशि देते ही ट्रैप करवा दिया, खास बात ये है कि कल यानि शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को सुशील कटारे रिटायर होने वाले है।

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले सचिन पचौरी ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था जिसमें जनकार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये गए थे।

कल ले लिए थे 30 हजार रुपये, 6 हजार लेते धरे गए 

ठेकेदार सचिन पचौरी ने बताया कि उसने पिछले दिनों नगर निगम से स्वीकृत 36 लाख रुपये के कार्य किये थे जिसकी दो फाइलें जनकार्य विभाग में अटकी हुई थी, इन फ़ाइल को पास करने के बदले जनकार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे 1 प्रतिशत के हिसाब से 36 हजार रुपये की मांग कर रहे थे उसने 30 हजार रुपये कल बुधवार को दे दिए और शिकायत कर दी।

लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ EE को दबोचा 

शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रैप प्लान किया गया, तय समय पर सचिन पचौरी 6 हजार रुपये लेकर सुशील कटारे के पास नगर निगम मुख्यालय में जनकार्य विभाग में पहुंचा उसने रिश्वत की राशि 6 हजार रुपये दी और इशारा कर दिया, तत्काल लोकायुक्त पुलिस की टीम वहां पहुंची और सुशील कटारे को पकड़ लिया।

जेब से रिश्वत की राशि जब्त, कल होना है रिटायरमेंट 

लोकायुक्त पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो शर्ट की जेब में रिश्वत में लिए गए 6000/- रुपये मिल गए जिसे टीम ने जब्त कर लिया, पुलिस ने सुशील कटारे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है। एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि सुशील कटारे पर कुछ और लोगों ने भी आरोप लगाये हैं ये जाँच का विषय है खास बात ये है कि कल 31 जुलाई 2026 को इनका रिटायरमेंट है ।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।