नकली को असली सोना बताकर ज्वेलर्स से 16 लाख की ठगी करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे

ग्वालियर पुलिस की तत्काल कार्रवाई के चलते एक सराफा कारोबारी के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को दबोच लिया साथ ही उनके कब्जे से ठगा गया कैश और सोने के जेवरात भी बर्मद कर लिए हैं, शातिर दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं उन्होंने नकली सोने को असली बताकर एक सुनार को बेच दिया

Jul 24, 2026 - 18:30
नकली को असली सोना बताकर ज्वेलर्स से 16 लाख की ठगी करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने दबोचे

ग्वालियर पुलिस की तत्काल कार्रवाई के चलते एक सराफा कारोबारी के साथ ठगी करने वाले आरोपियों को दबोच लिया साथ ही उनके कब्जे से ठगा गया कैश और सोने के जेवरात भी बर्मद कर लिए हैं, शातिर दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं उन्होंने नकली सोने को असली बताकर एक सुनार को बेच दिया था और 16 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर बाजार मुरार में रहें वाले सराफा कारोबारी विकास जैन ने मुरार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मुरार सराफा बाजार में उनकी आर.के. ज्वैलर्स नाम से  दुकान है , कल 23 जुलाई 2026 को लगभग 11ः30 बजे दो व्यक्ति उनकी दुकान पर आये उन्होंने अपने नाम सुन्दर भोपा एवं रामलाल उर्फ चांदवीर बताए उन्होंने खुद को सोना बेचने वाल बताते हुए सोना खरीदने का अनुरोध किया।

दोनों ने स्वयं को पुश्तैनी सोने के आभूषण बेचने वाला बताते हुए करीब 130 ग्राम वजनी सोने के जेवर बेचने की बात कही। जब उनके सामान की जाँच की गई तो उसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये निकली, दोनों व्यक्तियों ने 10 लाख 50 हजार रुपये नगद तथा शेष राशि के बदले सोने-चांदी के आभूषण लेने की सहमति व्यक्त की और फिर चले गए।विकास जैन ने दोनों व्यक्तियों के जाने के बाद जब फिर से उनके सोने की ठीक से जाँच की तो उसके होश उड़ गए वो नकली था।

घटना के तुरंत बाद एक आरोपी पकड़ा दूसरा भी गिरफ्तार 

विकास जैन की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी शुरू की सीसीटीवी खंगाले और कल शाम आकाशवाणी चौराहे के पास दोनों में से एक आरोपी सुन्दर भोपा को पकड़ लिया जबकि उसका साथी रामलाल उर्फ चांदवीर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और भोपा से पूछताछ शुरू की।  उसके दूसरे साथी की तलाश की गई तो आरोपी रामलाल उर्फ चांदवीर को सात नम्बर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से ठगी गई रकम और जेवर बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 50 हजार रुपये नगद, 5.5 लाख का सोना चांदी का सामान जिसमें 2 जोड़ी झुमकी 20 ग्राम, 2 करधौनी 400 ग्राम एवं 2 कड़े चांदी के 500 ग्राम के जब्त्त कर लिए। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर रही है, दोनों आरोपी अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं पुलिस उनसे ग्वालियर में उनका ठिकाना तलाश रही है और इस बात की तस्दीक कर रही हिया कि कहीं ये कोई गिरोह तो नहीं है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।