गांदरबल में हादसा, अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 30 से ज्यादा घायल

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित होकर यह बस सीधा खाई में गिर गई। घटना में 30 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है। ये घटना हरिगनीवान के एस मोड़ के पास

Jul 28, 2026 - 12:30
गांदरबल में हादसा, अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 30 से ज्यादा घायल

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित होकर यह बस सीधा खाई में गिर गई। घटना में 30 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

ये घटना हरिगनीवान के एस मोड़ के पास हुई। AR11D5655 बस में तकरीबन 40 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। यह बस मध्य प्रदेश के मंदसौर इलाके के श्रद्धालुओं की बताई जा रही है जो यात्रा से वापस लौट रही थी।

दुर्घटना का शिकार हुई अमरनाथ यात्रियों की बस

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो यात्रियों को सिर में चोट लगी है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। वहीं अन्य घायलों की स्थिति भी स्थिर बताई जा रही है।

 

घायलों का आंकड़ा जाहिर नहीं

अलग-अलग रिपोर्ट में घायलों की संख्या के बारे में अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। कहीं 31 तो कहीं 39 यात्रियों के घायल होने की खबर है। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी भी बड़ी अनहोनी की खबर सामने नहीं आई है। ये बस मंदसौर के श्रद्धालुओं को बालटाल से लेकर कटरा लौट रही थी।

 

तुरंत किया गया रेस्क्यू

जैसे ही बस दुर्घटना की सूचना मिली तुरंत ही पुलिस, बचाव दल, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।