Promotion News : राज्य शासन ने उप पुलिस अधीक्षकों के प्रमोशन किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन (DSP Promotion ) किये हैं, आदेश में 11 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जिनकी एक जगह से दूसरी जगह पद स्थापना की गई है। मध्य प्रदेश शासन ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के […]

Sep 9, 2026 - 20:30
Promotion News : राज्य शासन ने उप पुलिस अधीक्षकों के प्रमोशन किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन  (DSP Promotion ) किये हैं, आदेश में 11 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है  जिनकी एक जगह से दूसरी जगह पद स्थापना की गई है।

मध्य प्रदेश शासन ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति देकर नई जगह पोस्टिंग की है, शासन द्वारा जारी सूची में रेडियो, जिला पुलिस बल, नगरीय पुलिस, ईओडब्ल्यू , यातायात, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, लोकायुक्त और बैंड आदि विभाग में पदस्थ अधिकारियों के नाम हैं।

इन अधिकारियों के पदोन्नति के बाद तबादले 

  • उप पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन, ग्वालियर सुरेश मर्सकोले को पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
  • अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, खुरई, जिला सागर प्रवीण अष्ठाना को उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर पदस्थ किया है।
  • सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज, नगरीय पुलिस, भोपाल उमेश कुमार तिवारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, जबलपुर भगत सिंह गोथरिया को पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, जबलपुर पदस्थ किया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, रीवा प्रभा किरण किरो को उप सेनानी, 8वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर पदस्थ किया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन विक्रम सिंह कनपुरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आर्म्स, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल पदस्थ किया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला सतना संजय खरे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्या. पुलिस उप महानिरीक्षक, छतरपुर पदस्थ किया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन मनोज खत्री को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन पदस्थ किया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति सी.ए.पी.टी. भोपाल शाहिद अहमद को उप सेनानी, सुरक्षा वाहिनी, विशेष शाखा, भोपाल पदस्थ किया है।
  • उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त संगठन, भोपाल प्रवीण सिंह परिहार को उप सेनानी, 26वीं वाहिनी विसबल, गुना पदस्थ किया है।
  • सहायक सेनानी, उच्च न्यायालय, सुरक्षा इंदौर अजय पंडित को उप सेनानी, बैण्ड, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल पदस्थ किया है।

 मध्य प्रदेश गृह विभाग का आदेश 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।