मध्य प्रदेश में अब तक 31.1 इंच बारिश हुई, 31 जिले अब भी पीछे, अगले 4 दिन रीवा-शहडोल संभाग में तेज बारिश के आसार
मानसून के कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर थम गया है। हालांकि 10-11 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बादल छाने का साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले […]
मानसून के कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर थम गया है। हालांकि 10-11 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बादल छाने का साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिन पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण और पश्चिम हिस्से में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। 12 सितंबर के बाद एक नई मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक रीवा, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौलीऔर शहडोल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। वर्तमान में मध्य यूपी पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।
मध्य प्रदेश में कोटे से 6 % कम पानी गिरा, पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश
- मध्य प्रदेश में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक सामान्य से 31.1 इंच बारिश हो चुकी है, जबकी अबतक 33.1 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2 इंच यानि 6% बारिश कम हुई है।
- जून से अबतक पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 1% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम पानी गिरा है। सबसे अधिक मऊगंज में 53 इंच और सबसे कम आलीराजपुर में सिर्फ 13.6 इंच बारिश हुई है।
- प्रदेश के 31 जिले अब भी बारिश के आंकड़ों में पीछे हैं। इस अवधि में सिर्फ भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज और उमरिया में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।
- उमरिया, अनूपपुर, आगर-मालवा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, गुना, दतिया, खरगोन और बुरहानपुर में भी अच्छी बारिश हुई है।