दुबई दौरे का तीसरा दिन: आज निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के दूसरे दिन सोमवार, 7 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ में सहभागिता की और रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख (रईस) रुस्तम मिन्निखानोव के साथ मुलाकात की। इस दौरान एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी में संयुक्त निवेश पर सहमति बनी। तातारस्तान की […]

Sep 8, 2026 - 10:30
दुबई दौरे का तीसरा दिन: आज निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के दूसरे दिन सोमवार, 7 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस-2026’ में सहभागिता की और रूसी गणराज्य तातारस्तान के प्रमुख (रईस) रुस्तम मिन्निखानोव के साथ मुलाकात की। इस दौरान एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी में संयुक्त निवेश पर सहमति बनी।

तातारस्तान की ओर से मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों और राज्य के व्यापारिक प्रतिनिधियों को “टाइम रूस–भारत” फोरम तथा संबंधित प्रदर्शनी में सहभागिता के लिये आमंत्रित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में हुए पर्यटन विकास का अध्ययन करने शीघ्र ही यूएई का दल प्रदेश के दौरे पर आएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई यात्रा के तीसरे दिन मंंगलवार, 8 सितंबर को मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों और संवाद सत्रों में सहभागिता करेंगे। साथ ही वे दुबई में यूएई के प्रमुख निवेशकों और उद्यमियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसमें  मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और निवेश अनुकूल नीतियों पर चर्चा करेंगे। इनमें राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, क्रेसेंट ग्रुप, प्योर हेल्थ, शराफ ग्रुप, चोइथराम्स, डीपी वर्ल्ड, ब्यूमर्क कॉरपोरेशन, वेस्ट ज़ोन, केजीके ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल और वीएफएस ग्लोबल के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष महामहिम अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस के साथ बैठक करेंगे।
  • चेंबर और आईबीपीसी शारजाह के प्रतिनिधियों के साथ राउण्ड टेबल मीटिंग के संवाद में मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाएं साझा करते हुए इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रित करेंगे।
  • बीआह समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा इमार के समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में पर्यावरण प्रबंधन, शहरी विकास, रियल एस्टेट और अधोसंरचना के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव मीडिया से संवाद भी करेंगे।
  • इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश संवाद सत्र में यूएई के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं को सामने रखेंगे।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।