MP Weather Update: 46 जिलों में मेघगर्जन-बिजली और बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, पूरे हफ्ते जारी रहेगा वर्षा का दौर

दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके चलते अगले तीन-चार दिन आगे बढ़ने की संभावना कम है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से पूरे हफ्ते (1-2 जुलाई 2026 तक) बादल बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। रविवार को मध्य प्रदेश के 46 जिलों में तेज आंधी और

Jun 28, 2026 - 10:30
MP Weather Update: 46 जिलों में मेघगर्जन-बिजली और बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, पूरे हफ्ते जारी रहेगा वर्षा का दौर

दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके चलते अगले तीन-चार दिन आगे बढ़ने की संभावना कम है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से पूरे हफ्ते (1-2 जुलाई 2026 तक) बादल बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। रविवार को मध्य प्रदेश के 46 जिलों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तय तारीख (15 जून) से 9 दिन (24 जून ) की देरी से मध्य प्रदेश पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानूसन ने अबतक इंदौर, हरदा, आलीराजपुर, धार, बैतूल, खंडवा, मंडला बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, बड़वानी और डिंडौरी को कवर कर लिया है। जुलाई के पहले हफ्ते तक भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में प्रवेश करने की संभावना है।

रविवार को इन जिलों में अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, सीधी, दमोह, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, सतना, अनूपपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास, शाजापुर, पन्ना, अलीराजपुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, अशोकनगर, शहडोल, सिवनी, मंडला, धार, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मैहर, सागर और पांढुर्णा।  इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जानिए अबतक कहां कितनी हुई बारिश

मानसून की देरी के चलते 1 से 27 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 41 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 1 जून से 27 जून तक औसतन 107.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 63.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 67% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 16% कम पानी गिरा है।

  • सामान्य से कम बारिश वाले जिले: अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा।
  • सामान्य से अधिक वर्षा: भोपाल, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, बुरहानपुर, इंदौर, शाजापुर और सीहोर।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।