भोपाल रेल मण्डल में 03 माह में ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 1 लाख 88 हजार मामलें पकड़े गए

भोपाल रेल मंडल में वर्तमान वित्तीय वर्ष के 03 माह अप्रैल, मई एवं जून में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 1 लाख 88 हजार 2 सौ 06 मामलों से 13.75 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 87,381 मामले, अनुचित

Jul 26, 2026 - 23:30
भोपाल रेल मण्डल में 03 माह में ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 1 लाख 88 हजार मामलें पकड़े गए

भोपाल रेल मंडल में वर्तमान वित्तीय वर्ष के 03 माह अप्रैल, मई एवं जून में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 1 लाख 88 हजार 2 सौ 06 मामलों से 13.75 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 87,381 मामले, अनुचित टिकट के 1,00249 मामलें एवं 576 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है।

भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी

जबकि केवल जून माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 24,325 मामलें, अनुचित टिकट के 31,465 मामलें एवं 192 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल जून में कुल 55,982 मामलों से कुल 4.22 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है।

यात्रियों से अपील 

रेल्वे ने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।