नितिन नबीन की नई टीम में MP के 3 नेताओं को अहम जिम्मेदारी, लाल सिंह आर्य-कविता पाटीदार-बंशीलाल गुर्जर को मिली जगह
भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें मध्यप्रदेश के तीन नेताओं को प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें मध्यप्रदेश के तीन नेताओं को प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से 17 अगस्त को जारी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
लाल सिंह आर्य बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नई राष्ट्रीय टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को इस सूची में जगह मिली है। आर्य मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब उन्हें पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों में शामिल करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कविता पाटीदार को बनाया राष्ट्रीय मंत्री
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नबीन की नई टीम में कुल 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें कविता पाटीदार मध्यप्रदेश से शामिल हैं।
बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा की कमान
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ अपने अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। इसमें किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के बंशीलाल गुर्जर को मिली है।
नई टीम में इन राज्यों को भी मिला प्रतिनिधित्व
नितिन नबीन की टीम में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम के साथ दक्षिण भारत के राज्यों से भी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और मोर्चा अध्यक्षों सहित संगठन के अलग-अलग स्तर पर क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को जगह दी गई है।
नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री के साथ कोषाध्यक्ष और अलग-अलग मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। मध्यप्रदेश के लिहाज से लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार और बंशीलाल गुर्जर को मिली जिम्मेदारियां प्रमुख हैं। PRESS RELEASE--NOB Hin 17.08.2026