नितिन नबीन की नई टीम में MP के गजेंद्र पटेल और आशीष अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय संगठन में मिली अहम भूमिका
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही दोनों नेता अब प्रदेश के साथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इनमें गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही दोनों नेता अब प्रदेश के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महामंत्री
नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा संगठन के प्रमुख पदों में शामिल है। नितिन नबीन की टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को इस पद पर जगह दी गई है, जिसमें मध्यप्रदेश से गजेंद्र पटेल शामिल हैं।
खरगोन से लोकसभा सांसद रह चुके गजेंद्र पटेल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हैं। अब राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उन्हें पार्टी के केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
आशीष अग्रवाल राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक
वहीं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। प्रदेश स्तर पर मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष अग्रवाल की भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ गई है।
नितिन नबीन की मीडिया टीम में अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। उनके साथ आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
MP के दूसरे नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह मुख्य राष्ट्रीय पदों से लेकर मोर्चा और मीडिया टीम तक मध्यप्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।