PM मोदी के जन्मदिन पर 2.50 लाख दीयों से जगमगाएगा भोपाल, शहर से गांव तक 28 जगहों पर दीप प्रज्जवलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर भोपाल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत एक बेहद खूबसूरत अंदाज में होने जा रही है। गुरुवार की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में एक साथ लगभग ढाई लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए शहर की 17 और ग्रामीण इलाकों की 11 […]

Sep 17, 2026 - 10:30
PM मोदी के जन्मदिन पर 2.50 लाख दीयों से जगमगाएगा भोपाल, शहर से गांव तक 28 जगहों पर दीप प्रज्जवलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर भोपाल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत एक बेहद खूबसूरत अंदाज में होने जा रही है। गुरुवार की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में एक साथ लगभग ढाई लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए शहर की 17 और ग्रामीण इलाकों की 11 प्रमुख जगहों को चुना गया है, जहां शाम ढलते ही रोशनी का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

राजधानी के प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक परिसरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। ये दीये न सिर्फ शहर को रोशन करेंगे, बल्कि भोपाल के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक आस्था और आधुनिक पहचान को एक साथ जोड़कर सेवा और सकारात्मकता का माहौल बनाएंगे।

गांवों के मंदिर और तालाब भी होंगे रोशन

ग्रामीण इलाकों में भी इस आयोजन को लेकर अच्छी-खासी तैयारियां की गई हैं। चंदेरी के रामदेव बाबा मंदिर, अरेड़ी के अमृत सरोवर, ईमलिया के तालाब मंदिर और पाटनिया के हनुमान मंदिर में दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा ईंटखेड़ी सड़क, अमोनी, सिकंदराबाद, बगरोदा, बरखेड़ी बाजयाफ्त, बरखेड़ा बोन्दर और फंदा कलां के हरिहर मंदिर परिसर में भी लोग एक साथ जुटकर दीप प्रज्वलित करेंगे।

दीयों के जरिए सामाजिक सद्भाव का संदेश

इस सामूहिक आयोजन का मुख्य मकसद केवल जगमगाहट फैलाना नहीं, बल्कि लोगों के बीच सेवा, समर्पण और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। गांवों और कस्बों के तालाबों, मंदिरों और सामुदायिक परिसरों में जलने वाले ये दीप सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता की एक नई मिसाल पेश करेंगे।

17 सितंबर से महीने भर चलेंगे रक्तदान शिविर

दीयों की जगमगाहट के साथ ही भोपाल जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का व्यापक रक्तदान अभियान भी शुरू किया जा रहा है। इसके तहत जिला अस्पताल सहित शहर के 31 तय अस्पतालों और ब्लड सेंटरों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। कई सामाजिक संस्थाओं की मदद से अलग-अलग जगहों पर आउटडोर कैंप भी आयोजित होंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेवा कार्य से जुड़ सकें।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।