MP की गौशालाओं के लिए 66.74 करोड़ रूपये, आज इंदौर से एक क्लिक में राशि ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश की गौशालाओं में रखे 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के लिए आज ₹66.74 करोड़ की राशि जारी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित कार्यक्रम से DBT के जरिए पैसा सीधे गौशालाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह जुलाई 2026 के लिए मिलने वाला अनुदान है। प्रदेश में पंजीकृत और […]

Sep 17, 2026 - 10:30
MP की गौशालाओं के लिए 66.74 करोड़ रूपये, आज इंदौर से एक क्लिक में राशि ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश की गौशालाओं में रखे 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के लिए आज ₹66.74 करोड़ की राशि जारी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित कार्यक्रम से DBT के जरिए पैसा सीधे गौशालाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह जुलाई 2026 के लिए मिलने वाला अनुदान है।

प्रदेश में पंजीकृत और संचालित गौशालाओं को एक गोवंश के भरण-पोषण के लिए सरकार रोजाना ₹40 देती है। इसी हिसाब से जुलाई के लिए ₹66 करोड़ 73 लाख 81 हजार 160 का भुगतान किया जा रहा है।

5.40 लाख गोवंश के लिए जारी हो रही राशि

राशि मध्य प्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के जरिए दी जाएगी। ऑनलाइन ट्रांसफर होने के कारण पैसा सीधे संबंधित गौशालाओं के बैंक खातों में पहुंचेगा। सरकार के मुताबिक इसका इस्तेमाल वहां रखे गोवंश के भोजन और देखरेख पर किया जाएगा।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।