MP Weather: अगले 3 दिन तेज बारिश के आसार, आज रायसेन-सिवनी समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अबतक 24.4 इंच पानी गिरा

रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में मौसम बदला रहेगा। आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

Aug 23, 2026 - 10:30
MP Weather: अगले 3 दिन तेज बारिश के आसार, आज रायसेन-सिवनी समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अबतक 24.4 इंच पानी गिरा

रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में मौसम बदला रहेगा। आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से आज उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। 23 से 26 अगस्त के बीच जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

रविवार को एमपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश (येलो अलर्ट): श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और सीधी।

इन जिलों में रिमझिम

भोपाल, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और मैहर में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 9% और पश्चिमी हिस्से में 13% कम बारिश

  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 22 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • प्रदेश में अब तक करीब 24.4 इंच ( 609.2 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 27.4 इंच ( 685.3 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3 इंच पानी कम गिरा है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 9% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 13% कम पानी गिरा है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है।
  • 40 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, अशोकनगर, दतिया, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर और पांढुर्णा में 15 से 20 इंच तक बारिश हुई है लेकिन आलीराजपुर, भिंड और मैहर में तो 15 इंच से भी कम पानी गिरा है। उमरिया और डिंडौरी में अब तक 34 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।
  • प्रदेश के 15 जिलों अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।